Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेखा किन्नर हत्याकांड, खरीदे प्लॉट में अंतिम संस्कार:किन्नर समुदाय को गुस्सा फूटा, कहा- गुरु की हत्या करने वालों को मिले फांसी

    11 hours ago

    1

    0

    बलिया में चर्चित रेखा किन्नर हत्याकांड को लेकर किन्नर समुदाय ने न्याय की मांग तेज कर दी है। मृतका रेखा किन्नर की शिष्या सोना उर्फ बबली किन्नर ने आरोप लगाया कि उनकी गुरु की हत्या रवि गुप्ता ने की, जिसने बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समुदाय का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सोना उर्फ बबली किन्नर ने बताया कि उनकी गुरु जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल रवि गुप्ता के परिवार के जिन-जिन लोगों की भूमिका है, उन्हें फांसी की सजा दी जाए। रात में रेखा किन्नर को उसी के खरीदी प्लॉट में दफनाया गया। बलिया शहर की किन्नर अध्यक्ष एवं किन्नर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष माधुरी पाण्डेय ने बताया कि रेखा गुरु रानीगंज बाजार में रहती थीं और मांगकर जीवनयापन करती थीं। उनके पड़ोस में दुकानदार रवि गुप्ता रहता था, जिसके घर उनका आना-जाना था। दोनों के बीच पैसों और जेवरों का लेन-देन भी होता था। रेखा अपनी कमाई और जेवर रवि के पास सुरक्षित रखती थीं। माधुरी पाण्डेय के अनुसार, रेखा तीन दिनों से लापता थीं। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें रवि गुप्ता के घर जाते हुए देखा गया था। जब किन्नर समुदाय के लोग पूछताछ के लिए पहुंचे तो परिवार ने उनके आने से इनकार कर दिया। समुदाय का आरोप है कि रवि के पूरे परिवार ने मिलकर हत्या की साजिश रची। समुदाय ने मांग की है कि हत्या में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और रेखा की कमाई व जेवर भी वापस दिलाए जाएं। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… क्या है पूरा मामला? बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही घर से दो शव बरामद हुए। मृतकों में रवि गुप्ता का शव फंदे से लटका मिला, जबकि तीन दिन से लापता रेखा किन्नर का शव घर की चौथी मंजिल पर करकट शेड में पॉलिथीन में लिपटा हुआ मिला। जांच में सामने आया कि रेखा तीन दिनों से लापता थीं। सीसीटीवी फुटेज में वह रवि के घर जाती हुई दिखीं, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखाई दीं। इसी आधार पर पुलिस ने पहले रवि गुप्ता और उसके पिता विजय गुप्ता से पूछताछ की थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद रवि तीसरी मंजिल पर सोने गया था। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुला पाया और रवि को रस्सी के फंदे से लटका देखा। तलाशी के दौरान पुलिस को सबसे ऊपरी मंजिल से रेखा का शव बरामद हुआ। तीन आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार गुप्ता, मोना कुमारी और रीता देवी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। खरीदे गए प्लॉट में सुपुर्द-ए-खाक पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम रेखा किन्नर को उनके द्वारा खरीदे गए प्लॉट में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस प्रशासन और बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    55 साल में सबसे गर्म फरवरी की रात:16.6 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, आज बादल छाएंगे; बारिश का अलर्ट नहीं
    Next Article
    मां से झगड़ा कर सिवान से भागी लड़की:गोरखपुर में 12 लाख के गहनों के साथ पकड़ी गई, GRP ने बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment