Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    57 इंडस्ट्री कुर्क करेगा लखनऊ नगर निगम:2 करोड़ 35 लाख प्रापर्टी टैक्स बकाया, उद्यमी बोले- गलत बिल भेजकर धमकी दे रहे अफसर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम 2 करोड़ 35 लाख रुपए प्रापर्टी टैक्स नहीं जमा करने वाली 57 इंडस्ट्री को कुर्क करेगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 507, 509, 513 के तहत यह कुर्की की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पहले ही इन इंडस्ट्री मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है। बावजूद इसके बकाया प्रापर्टी टैक्स नहीं जमा किया गया है, जिसके चलते यह कार्रवाई की जाएगी। चल-अचल संपत्ति से होगी वसूली हाउस टैक्स नहीं जमा होने पर नगर निगम इंडस्ट्री के चल अचल संपत्ति की नीलामी कर वसूली करेगी। इसमें चल संपत्ति में मोटर कार, फ्रिज, कूलर,एसी, टीवी, फर्नीचर और बैंक खाते को सीज कर बकाया टैक्स जमा किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने यह कार्रवाई तेज कर दी है। इस दौरान वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले वसूली करने की तैयारी है। कार्रवाई से बचने के लिए माननी होगी शर्त नगर निगम की तरफ से कहा गया है कि जो बकाएदार बकाए का एक फीसदी और कुर्की चार्ज के साथ अन्य मदों का पैसा अगर नगर निगम के खाते में जमा कर देगा, वह कुर्की की कार्रवाई से बच जाएगा। इस दौरान नगर निगम की तरफ से जारी किए गए कुर्की नोटिस और चेतावनी पर लखनऊ के उद्यमियों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि जिन व्यक्तियों को नगर निगम की तरफ से गलत बिल भेजा गया है। उसका क्या होगा? नगर निगम के अधिकारी टैक्स का बकाया नियम के मुताबिक नहीं भेज रहे हैं, जबकि कुर्की की धमकी दे रहे हैं। 2024 सितंबर से टैक्स से मिली है राहत लखनऊ समेत प्रदेश में छोटे उद्योगों को टैक्स से राहत सरकार ने दे दिया था। ऐसे में नगर निगम की तरफ से छोटे उद्योग का टैक्स सिर्फ आवासीय के बराबर कर गया था। सूक्ष्म और लघु उद्यमियों की मांग पर सरकार ने हामी भरी थी। उसके बाद सितंबर-2024 से लेकर अब (फरवरी-2026) तक यह नियम लागू है। इसके पहले के जो बकाएदार उद्यमी हैं। उनको नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही कुर्की की चेतावनी भी दी जा रही। लखनऊ में 1500 इकाई तालकटोरा, चिनहट, सरोजनीनगर, नादरगंज सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 1500 इकाइयां हैं। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में एमएसएमई इकाई की संख्या 1,11,587 है। यह प्रदेश में नंबर-1 पर है, जबकि गाजियाबाद 1,03,301 और कानपुर 82,323 भी लखनऊ से पीछे हैं। अधिकारी बोले- कई बकाएदारों ने जमा किया टैक्स नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जोन-7 में कुल 63 बकाएदार यूनिट थी, जिसमें से कई ने कुर्की के नोटिस के बाद बकाया टैक्स जमा कर दिया है, लेकिन कई ने पैसा नहीं जमा किया है। इसमें करीब 57 यूनिट है। इसके कुर्की की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी को गोली मारी:रात 10 बजे बदमाशों ने किया हमला, लखनऊ रेफर; हालत खतरे से बाहर
    Next Article
    बच्ची ने स्कूल में निगला मोती, तड़पकर मौत, VIDEO:खेल-खेल में मुंह में रखा ब्रेसलेट का मोती, गला पकड़कर रोने लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment