Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    58 के दरोगा का 35 की महिला पर आया दिल:कहा- पति बना लो, नौकरी दिलवा दूंगा; बरेली में पीड़ित बोली- प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाया

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में 58 साल के दरोगा का दिल 35 साल की महिला पर आ गया। पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से दरोगा ने कहा- चिंता क्यों करती हो, मैं हूं न। मैं तुम्हारी पूरी मदद करूंगा। इसके बाद दरोगा ने नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। साल- 2026 में महिला प्रेग्नेंट हुई, तो उसका अबॉर्शन करा दिया। महिला ने जब पत्नी का दर्जा मांगा, तो दोनों की अनबन हो गई। महिला का कहना है- मैं अनाथ हूं, मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है। इसलिए दरोगा का भरोसा कर लिया, लेकिन उसने मेरा भरोसा तोड़ दिया। एक साल साथ रहने के बाद उसने मुझे अकेला छोड़ दिया। 7 जुलाई को महिला की शिकायत पर एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा नरेश बाबू को सस्पेंड कर दिया। वहीं, 8 जुलाई को महिला ने एसपी साउथ अंशिका वर्मा के ऑफिस पहुंचकर बयान दर्ज करवाए। सबूत के तौर पर फोटो-वीडियो उपलब्ध कराए। दरोगा का 2 साल बाद रिटायरमेंट है। दैनिक भास्कर ने महिला से बातचीत की। पढ़िए उसकी आपबीती… पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए महिला ने जो बताया… महिला कहती है- मैं अनाथ हूं, मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है। मेरी शादी 2022 में हुई, लेकिन पति ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया। इसके बाद मैं उससे अलग रहने लगी। साल- 2025 में दरोगा नरेश बाबू से संपर्क में आई। मुझे लगा कि दरोगा अच्छे इंसान हैं। मुझे सहारे की जरूरत थी। लेकिन मुझे नहीं पता था कि जिस वर्दीधारी पर मैं भरोसा कर रही हूं, वो ऐसा निकलेगा। उसने मेरे अकेलेपन का फायदा उठाया। मदद का भरोसा दिलाकर मेरा मोबाइल नंबर लिया मैंने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। इसको लेकर नरेश बाबू से कई बार मुलाकात हुई। इस दौरान मदद का भरोसा दिलाकर मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। जांच के नाम पर मुझे फोन करने लगे। काम की बात न कर इधर-उधर की बात करते। इसके बाद हमारा मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। करवा चौथ से घर पर साथ रहने लगा महिला बताती है- साल- 2025 में नरेश बाबू ने कहा- मेरे कप्तान साहब से अच्छे संबंध हैं। मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। मैं तुमसे शादी भी कर लूंगा और अपनी पत्नी को तलाक दे दूंगा। मुझे शादी का भरोसा दिलाकर मेरे घर भी आने-जाने लगे। इस दौरान कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मैं दरोगा की बातों पर भरोसा करती रही, क्योंकि विश्वास था कि वो शादी करेंगे। पिछले साल करवा चौथ के बाद से तो दरोगा नरेश बाबू मेरे घर पर ही रहने लगे थे। करीब एक साल तक किराए के कमरे में साथ रहे। मुझे पत्नी बनाकर रखा। मैंने उनके लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा। बेटे की शादी का बहाना बनाकर 8 लाख के जेवर लिए फरवरी- 2026 में नरेश बाबू ने बेटे की शादी का हवाला देकर मुझसे करीब 8 लाख रुपए के सोने के जेवर ले लिए। बाद में जब मैंने जेवर वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगे। विरोध करने पर मुझे धमकाने लगा। मुझे छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बच्चों के पास चले गए। अब दरोगा के बारे में पढ़िए… मुरादाबाद के शाहपुर में रहने वाले नरेश बाबू बरेली के कई थानों में तैनात रह चुके हैं। दरोगा के एक बेटी और 2 बेटे हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। दरोगा नाती-पोते वाले हैं। साल-2025 में जब वह बारादरी थाने में तैनात थे, तब नई बस्ती की एक महिला अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात दरोगा नरेश बाबू से हुई थी। पीड़ित महिला महिला बरेली के प्रेमनगर की रहने वाली है। उसकी शादी 2013 में बरेली के नई बस्ती में हुई थी। 2022 तक महिला अपने पति के साथ रही। उसके एक बेटा भी है, जिसकी उम्र 10 साल है। बेटा पहले पति के साथ रहता है। जबकि महिला का पति से तलाक हो चुका है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें मेरठ SSP ने प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे,वैन में घुसकर पीटा: वकील ने जान देने की कोशिश की, पुलिस ने लाठियां बरसाईं मेरठ में 16 मई को हुई छात्रा की हत्या को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद, बहराइच और हापुड़ में बारिश:यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, मथुरा-हाथरस समेत 4 जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे
    Next Article
    राम मंदिर ट्रस्ट मल्टीनेशनल कंपनी जैसा बनेगा, प्रोफेशनल स्टाफ होंगे:ट्रस्टी नहीं चाहते कोई IAS बैठे, डर- सरकार अपने कंट्रोल में ले लेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment