Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद, बहराइच और हापुड़ में बारिश:यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, मथुरा-हाथरस समेत 4 जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। गुरुवार सुबह से गाजियाबाद, मेरठ, बहराइच और हापुड़ समेत 10 शहरों में बारिश हो रही है। गाजियाबाद में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया है। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। लखनऊ, अयोध्या समेत ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। बारिश के चलते मथुरा और हाथरस में 8वीं तक तथा गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी इन जिलों में भीषण बारिश होने की संभावना है। बुधवार की बात करें तो 71 जिलों में बारिश हुई। आगरा में बादलों के बीच ताजमहल छिप गया। प्रयागराज में खेत में काम कर रहे दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सबसे अधिक 144.4 मिमी बारिश चित्रकूट में रिकॉर्ड की गई। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बारिश की तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक 40% कम बरसात यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी एजेंसियों के आगे कैसे खुला SHO नागरा का राज:पंजाब में समधी पर मर्डर की FIR, फिर उसी केस में 4 लाख डॉलर की फिरौती; जानें पूरा मामला
    Next Article
    58 के दरोगा का 35 की महिला पर आया दिल:कहा- पति बना लो, नौकरी दिलवा दूंगा; बरेली में पीड़ित बोली- प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment