Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    58 साल के किसान को जिंदा खा गए कुत्ते:मेरठ में खेत गया था; दौड़ा-दौड़ाकर नोचा; शरीर पर खाल नहीं छोड़ी

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आवारा कुत्तों ने एक किसान को नोच-नोचकर मार डाला। किसान मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खेत में गन्ने की बंधाई करने गए थे। शाम को जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हुई। इसके बाद उनका पोता शाम 4 बजे दादा को देखने खेत पर पहुंचा। वहां उसने आवारा कुत्तों के झुंड को उनके शरीर को नोचते देखा, यह देखकर वह घबरा गया और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा। सूचना मिलने पर घरवाले और गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर खेत पहुंचे। लोगों को आता देख कुत्ते वहां से भाग गए। जब तक गांव वाले पहुंचे, तब तक किसान की मौत हो गई। घटना जानी थाना क्षेत्र के गांव किठौली की है। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला किठौली के रहने वाले लख्मी पुत्र रामशरण (58) मंगलवार सुबह खेत पर गए थे। शाम करीब 4 बजे तक वह घर नहीं लौटे। इस पर उनके बड़े बेटे जितेंद्र ने अपने बेटे ईशांत से कहा, “जरा खेत पर जाकर देखो, दादा अभी तक क्यों नहीं आए।” ईशांत खेत पर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि दादा जमीन पर पड़े हैं। आवारा कुत्तों का झुंड उनके शरीर को नोच रहा है। यह देखकर ईशांत डर गया और चीखते हुए गांव की ओर भागा। करीब एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया ईशांत ने ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर खेत की ओर पहुंचे। उन्हें आता देखकर कुत्तों का झुंड वहां से भाग गया।ग्रामीणों ने खेत में लख्मी को देखा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर कुत्तों के हमले के गंभीर निशान मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने करीब एक घंटे तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। खेतों में काम करने वाले किसानों और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। पत्नी और दो बेटों को पीछे छोड़ गए लख्मी लख्मी के परिवार में पत्नी उषा और दो बेटे जितेंद्र व अंकुर हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र करीब 34 साल का है, जबकि छोटा बेटा अंकुर करीब 30 साल का है। जितेंद्र के दो बेटे हैं, जबकि अंकुर का एक बेटा और एक बेटी है। लख्मी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, दोनों बेटों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के शेयर 19% गिरे:निवेशकों से बोली PNC- हम नॉन-परफॉर्मर नहीं; क्या NHAI ने गलत जानकारी दी? देश के सबसे महंगे एक्सप्रेस-वे लखनऊ-कानपुर को बनाने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक के शेयर गिर रहे हैं। 5 अगस्त को NHAI ने कहा था कि PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की कार्रवाई हो रही है। तब कंपनी का शेयर ₹260.24 पर था। इसके बाद 4 दिन में कंपनी का शेयर वैल्यू करीब 19% कम हो चुकी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में पानी और जमीन पर दौड़ने वाला 'हनुमान रथ':कीमत- 3 करोड़, अंधेरे में देखने वाले कैमरे; पहली बार बाढ़ में इस्तेमाल होगा
    Next Article
    टीचर की हत्या के बाद कुछ बोल नहीं रही बेटी:12 घंटे तक पत्नी से मौत की खबर छिपाई गई, ललितपुर में पीट-पीटकर मार डाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment