Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर की हत्या के बाद कुछ बोल नहीं रही बेटी:12 घंटे तक पत्नी से मौत की खबर छिपाई गई, ललितपुर में पीट-पीटकर मार डाला था

    5 hours ago

    1

    0

    ‘मेरे पति पढ़ाने जाया करते थे, स्कूल से निकलते ही उनका पीछा किया। मुंह बांधकर डंडों की बारिश कर दी। मासूम बेटी को उठाकर फेंक दिया। हादसे के बाद से मेरी बच्ची सदमे में चली गई है। कुछ बोल नहीं पा रही, बस आंसू निकल रहे हैं। पहले भी पति पर दो बार हमला किया गया था। मेरी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं, इनकी देखभाल अब कौन करेगा?’ यह दर्द है ललितपुर के टीचर की पत्नी का। सोमवार (10 अगस्त) को 6 साल की बच्ची के सामने उसके पिता (टीचर) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के 12 घंटे बाद तक पत्नी और बच्ची को इस बारे में नहीं बताया गया। मंगलवार की शाम जब शव गांव पहुंचा, तो पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी। मामला कचनौंदा थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… पहले जानिए, क्या है मामला… झरकौन गांव में रहने वाले अभय लोधी (30) प्राइवेट इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। 10 अगस्त को अभय अपनी 6 साल की बेटी भाग्यश्री के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने पिकअप से स्कूटी को टक्कर मार दी। अभय और उनकी बेटी सड़क पर गिर पड़े। बेटी को उठाने के लिए वह आगे बढ़े, तो उन लोगों ने डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और सिर पर पत्थर पटक दिया। बेटी चीखने-चिल्लाने लगी, तो उसे भी पीट दिया गया। उसे उठाकर दूर फेंक दिया, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। फिर पिता और बेटी को अस्पताल भेजा गया। अभय की गंभीर हालत देखते हुए पहले झांसी, फिर ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर पहुंचने से पहले 10 अगस्त की रात अभय ने दम तोड़ दिया। बेटी भाग्यश्री (6) का ललितपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। 11 अगस्त की शाम को बेटी भाग्यश्री की अस्पताल से छुट्‌टी कर दी गई। बेटी के सामने पिता को इतना बेरहमी से पीटा गया कि वह सदमे में आ गई है। वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। वहीं, अभय की रात में ही मौत हो गई थी, लेकिन मंगलवार को दोपहर तक पत्नी और बेटी से यह बात छिपाई गई। शाम को मां-बेटी गांव पहुंचे, तब उन्हें अभय की मौत के बारे में पता चला। अब पढ़िए पत्नी का दर्द… अभय की पत्नी रजनी (27) ने बताया- मेरी ननद मनीषा की शादी साल-2022 में सेराई के रहने वाले रामकुमार से हुई थी। शादी के बाद ननद-ननदोई हमारे साथ ही रहने लगे थे। रामकुमार जीजा कुछ करते नहीं थे और शराब पीने के आदी थे। इसी बात पर पति-पत्नी का झगड़ा होता रहता था। 10 अप्रैल, 2023 को जीजा ने दीदी को पीटा और फिर घर से निकल गए। इसके बाद कुएं में कूदकर जान दे दी। गांववालों से हमें उनकी मौत के बारे में पता चला था। बहनोई के सुसाइड से शुरू हुई रंजिश रामकुमार के भाई देवेंद्र और राजेश ने पति अभय और मेरे ऊपर हत्या करके लाश फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस में FIR भी करा दी, लेकिन जांच में मामला सुसाइड का निकला। इसके बाद से ही रामकुमार के घरवाले हम लोगों से रंजिश रखते थे। ये लोग पहले भी दो बार अभय पर हमला कर चुके थे। देवेंद्र और राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। मेरी दो मासूम बेटियों की जिम्मेदारी कौन लेगा मेरी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी भाग्यश्री (6) दो साल से अपने पापा के साथ स्कूल जाती थी। अब इनकी जिम्मेदारी कौन उठाएगा? इन लोगों ने मेरी बच्ची को भी नहीं छोड़ा। उसे भी बेरहमी से मारा-पीटा और उठाकर फेंक दिया। मेरी बच्ची हादसे के बाद से कुछ बोल नहीं पा रही है। किसी भी बात का जवाब नहीं दे रही, सिर्फ रो रही है। मेरी बस यही मांग है कि पति के हत्यारों को सजा दी जाए। भाई बोला- पहले झूठा केस लगाया फिर हत्या की अभय के बड़े भाई सोन सिंह ने बताया- हम 2 भाई और 2 बहन हैं। सबसे छोटी बहन मनीषा की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। जीजा रामकुमार की मौत के बाद उसके घरवालों ने हम लोगों पर झूठा केस लगा दिया। हत्या का आरोप लगाया, लेकिन मामला आत्महत्या का निकला था। इस मामले में मैं और मेरे पिता मगन सिंह जेल भी गए थे। पहले भी दो बार पिकअप से कुचलने की कोशिश हुई भाई ने बताया कि बहन के ससुराल वालों को इससे भी संतोष नहीं मिला। 2 बार पहले भी मेरे भाई को पिकअप से कुचलने की कोशिश हुई, लेकिन वो बच गया था। इस बार पिकअप से कुचलने के बाद उसे पीटा गया। सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। अभय के साले केहर सिंह ने तुलसी, चंदन, मोर सिंह, मनोहर, राजेश, देवेंद्र समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया… 10 अगस्त को अभय सिंह नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की खबर मिली थी। इलाज के दौरान अभय सिंह की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और अभय सिंह के साथ उनके जीजा के परिवार वालों ने मारपीट की थी। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… टीचर की 6 साल की बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या, स्कूल से लौटते वक्त स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया, डंडों से पीटा, सिर पर पत्थर मारे यूपी के ललितपुर में इंटर कॉलेज के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टीचर स्कूल से 6 साल की बेटी के साथ लौट रहे थे। आरोपियों ने पिकअप से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टीचर और उनकी बेटी सड़क पर गिर पड़े। टीचर बेटी को उठाने के लिए आगे बढ़े, तभी आरोपियों ने डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और सिर पर पत्थर पटक दिया। टीचर को मरा समझकर आरोपी भाग गए। इलाज के दौरान टीचर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    58 साल के किसान को जिंदा खा गए कुत्ते:मेरठ में खेत गया था; दौड़ा-दौड़ाकर नोचा; शरीर पर खाल नहीं छोड़ी
    Next Article
    CO से मंत्री बोलीं- दाढ़ी पकड़कर हमलावारों को घसीटकर लाओ:डर महसूस होना चाहिए; कौशांबी में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment