Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    63 वर्ष पुराने पं. शिवकुमार शास्त्री छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुलपति ने किया शुभारंभ

    20 hours ago

    1

    0

    संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित लगभग 63 वर्ष पुराने पं. शिव कुमार शास्त्री छात्रावास के व्यापक जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी हमारे विद्यार्थी हैं। विश्वविद्यालय का प्रत्येक अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। उन्हें उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। पं. शिव कुमार शास्त्री छात्रावास के नवीनीकरण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता, गुणवत्ता से समझौता अथवा विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय-सीमा में उच्च मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी निरन्तर निगरानी करेगा ताकि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। शासन की स्वीकृति से छात्रावास का जीर्णोद्धार इस महत्वपूर्ण परियोजना को उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग से ₹6.7658 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किस्त के रूप में ₹3.3829 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश कन्स्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सी एंड डीएस) के माध्यम से शासन की सभी वित्तीय, तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी शर्तों का पालन करते हुए कराया जाएगा। शासन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता, पर्यावरणीय एवं वैधानिक मानकों, जीएसटी तथा वित्तीय नियमों के अनुपालन के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए विश्वविद्यालय एवं कार्यदायी संस्था की जवाबदेही भी निर्धारित की है। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने परिसर में आम का एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया। यह रहे उपस्थित कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. राजनाथ, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. विजेन्द्र आर्य, अभियंता रामविजय सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि अनमोल त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किए परिणाम:बीकॉम, बीएससी बैक और बीएमएस छठे सेमेस्टर के नतीजे वेबसाइट पर उपलब्ध
    Next Article
    किसान सभा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन:कर्जमाफी, खाद कालाबाजारी रोकने समेत कई मांगें उठाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment