Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प:'पार्टी आम की, बातें काम की' से बच्चों को दिया पर्यावरण का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बांगरमऊ ग्रामीण में मंगलवार को "हरियाली शिक्षण अभियान" के तहत अनूठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। "पार्टी आम की, बातें काम की" थीम पर हुए इस आयोजन में बच्चों को कच्चे आम के माध्यम से पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान शिक्षिका सेविना दीक्षित ने बच्चों को कच्चा आम वितरित कर की। उन्होंने बच्चों से आम और पेड़ों से जुड़े सवाल पूछे और फिर पेड़ों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़ केवल फल ही नहीं देते, बल्कि स्वच्छ हवा, छाया और जीवनदायी ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए पौधे लगाना जितना जरूरी है, उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। बीज फेंकने के बजाय बोने का लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे फलों के बीजों को फेंकने के बजाय खाली स्थानों पर बोएंगे, ताकि अधिक से अधिक पौधे तैयार हो सकें। विद्यालय परिसर में "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील कार्यक्रम में मौजूद सभासद गुड़िया, हफीज जी, हिमांशी सिंह, ज्योति मिश्रा, सोनम पांडे, रंजना त्रिवेदी, शना परवीन, उपासना और सुशीला देवी ने बच्चों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने और घर पर पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। बचपन से पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर जोर वक्ताओं ने कहा कि यदि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित किए जाएं तो भविष्य की पीढ़ियां हरियाली और स्वच्छ वातावरण के महत्व को बेहतर ढंग से समझ सकेंगी। विद्यालय की इस पहल की अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हुए पौधरोपण और बीज संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सरकारी जमीनों पर बनी ईदगाह-मकानों पर चलेगा बुलडोजर:दो बीघे से ज्यादा सरकारी जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, तीन थानों का फोर्स तैनात
    Next Article
    हाथरस में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:मंडल टॉपर खुशी सिंह को ₹11 हजार का पुरस्कार, बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment