Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:मंडल टॉपर खुशी सिंह को ₹11 हजार का पुरस्कार, बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में मंगलवार को स्थापना दिवस के अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की छात्रा खुशी सिंह, जिन्होंने विद्यालय के साथ पूरे मंडल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, उन्हें विशेष रूप से ₹11 हजार की नकद पुरस्कार राशि और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। 'संस्थान की पहचान उसके विजन से होती है' विद्यालय के प्रबंधक कपिल लोहिया ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि उसके सपनों, विजन और वैचारिक प्रतिबद्धता से होती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी परिवेश के बीच की दूरी कम करना तथा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ, प्रबुद्धजन, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प:'पार्टी आम की, बातें काम की' से बच्चों को दिया पर्यावरण का संदेश
    Next Article
    लाखों के बैंक लोन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:एटा में दो बकायेदारों के खेत नीलाम, बाकी डिफॉल्टरों को भी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment