Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग:बागपत के पुरा महादेव मंदिर में हस्ताक्षर अभियान चला

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत जनपद के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व परमजीत विश्वकर्मा ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लोगों तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धर्मशास्त्रों में गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि पालन-पोषण करने वाली माता का दर्जा प्राप्त है। गाय का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व व्यापक है। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान वर्तमान में देशभर में साधु-संतों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसके दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को बागपत जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी एकत्रित होंगे। इस दौरान सभी लोग विजय महामंत्र "श्री राम जय राम जय जय राम" का सामूहिक जाप करेंगे। इसके बाद, जिलाधिकारी बागपत को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित होगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए एक समान और प्रभावी कानून बनाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने और गौ संरक्षण के लिए जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दर्ज कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुलायम-अखिलेश पर विवादित पोस्टर से गोंडा में सियासत गरमाई:सपा ने हटवाए होर्डिंग, भाजपा पर छवि खराब करने का लगाया आरोप
    Next Article
    संभल में सरकारी जमीनों पर बनी ईदगाह-मकानों पर चलेगा बुलडोजर:दो बीघे से ज्यादा सरकारी जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, तीन थानों का फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment