Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुलायम-अखिलेश पर विवादित पोस्टर से गोंडा में सियासत गरमाई:सपा ने हटवाए होर्डिंग, भाजपा पर छवि खराब करने का लगाया आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टरों से मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर बालपुर के पास लगाए गए इन पोस्टरों में हनुमानगढ़ी, अयोध्या में नमाज के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया था। पोस्टर सामने आने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच इसकी चर्चा होती रही। सूचना मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दीपू यादव मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों पर लगे चारों विवादित पोस्टर हटवा दिए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पोस्टरों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को भेजकर तत्काल उन्हें हटवा दिया गया। सपा बोली- छवि खराब करने की साजिश अरशद हुसैन ने कहा कि इस तरह किसी भी नेता या दल की छवि खराब करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज वहां के महंत की अनुमति से हुई थी, इसमें न तो मुलायम सिंह यादव और न ही अखिलेश यादव की कोई भूमिका थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। भाजपा पर लगाए आरोप समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती सक्रियता से भाजपा परेशान है और इसी वजह से उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर लगाने वालों की तलाश विवादित होर्डिंग्स पर किसी व्यक्ति या संगठन का नाम दर्ज नहीं था। ऐसे में इन्हें लगाने वालों की पहचान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पोस्टर हटाए जा चुके हैं और सपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में पूर्व विधायक की AI से फेक फोटो बनाई, बसपा में शामिल होने का झूठा प्रचार करने पर FIR
    Next Article
    गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग:बागपत के पुरा महादेव मंदिर में हस्ताक्षर अभियान चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment