Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    67 लाख की बकायेदारी-हाथ से गई 50 करोड़ की संपत्ति:राजस्व देनदारी न चुकाने पर प्रशासन ने 5 बकायेदारों की कुर्क की अचल संपत्तियां

    2 hours ago

    1

    0

    रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी होने के बाद भी राजस्व न जमा करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 बकायेदारों की 11 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर ली है। जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जबकि इन पांचों बकायेदारों की रिकवरी सिर्फ 67 लाख रुपये के आसपास थी। यह कार्रवाई आगरा के सदर तहसील अंतर्गत की गई है। उप जिला मजिस्ट्रेट (SDM) सदर सचिन राजपूत के आदेश पर तहसील प्रशासन की टीम ने कुंडौल, बरौली गूजर और धमौटा में जमीन जब्त की। इन बकायेदारों पर कुल 67.19 लाख रुपये बकाया था। जिस जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई। इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त या हस्तांतरण पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इनकी संपत्तियां की गई जब्त कुर्की की कार्रवाई से पहले SDM सदर के निर्देश पर राजस्व की टीम के साथ गांवों में जाकर मुनादी कराई थी। इसके बाद भी बकायेदारों ने कोई सुध नहीं ली। इसके बाद संपत्तियों की कुर्क किया गया। इनमें कुंडौल निवासी अशोक कुमार पर सबसे अधिक 30.02 लाख रुपये बकाया थे। प्रशासन ने कुंडौल और नदौता मौजा में उनकी लगभग 6.73 हेक्टेयर जमीन को जब्त किया है। कुंडौल निवासी रनवीर सिंह पर 10.85 लाख रुपये बकाया थे। प्रशासन ने इनकी बरौली गूजर स्थित 1.35 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा ले लिया है। धमौटा निवासी राकेश कुमार से 9.59 लाख रुपये की वसूली होनी थी। बिक्री और दान पर लगाई रोक SDM सदर सचिन राजपूत का कहना है-जब्त की गई संपत्तियों के हस्तांतरण, बिक्री या दान करने पर रोक लगा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति इन संपत्तियों का सौदा करता है तो वह अवैध माना जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला:चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश; टॉयलेट में छिपकर जान बचाई
    Next Article
    निलंबित ओएस रामऔतार वापस लौटे:गोरखपुर AIIMS में काम जारी रखने को लिखा पत्र, गबन के आरोप में की गई थी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment