Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर फाड़े कपड़े:मैनपुरी में खेत पर हुई घटना, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 27 फरवरी की शाम को हुई। वह अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं, तभी गांव का सोनू सिंह वहां आ गया। आरोप है कि सोनू ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने आरोपी का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर खेत के पास मौजूद उसकी सास और दिव्यांग पति मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता अपने पति और सास-ससुर के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि वहां सोनू के साथ जयवीर और मनीराम ने उनके साथ गाली-गलौज की और झगड़े पर उतारू हो गए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें गांव से बाहर निकालने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू सिंह सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्तिकरण रैली:हाथरस में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया
    Next Article
    अब गोरखपुर रेलवे पर 5 रुपये में मिलेगा पैड:महिला यात्री और कर्मचारी को मिलेगी बड़ी राहत, आज से शुरू होगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment