Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब गोरखपुर रेलवे पर 5 रुपये में मिलेगा पैड:महिला यात्री और कर्मचारी को मिलेगी बड़ी राहत, आज से शुरू होगी सुविधा

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें यात्रा के दौरान जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत कुल चार सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें शुरू की जाएंगी। इनमें से तीन मशीनें गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर और एक मशीन खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी। इन मशीनों को एसी वेटिंग रूम के महिला शौचालय और महिला वेटिंग रूम के शौचालयों में स्थापित किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर महिला यात्री और कर्मचारी आसानी से सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकें। इन वेंडिंग मशीनों की खास बात यह है कि इनमें केवल 5 रुपये का सिक्का डालते ही तुरंत सेनेटरी पैड उपलब्ध हो जाएगा। इससे महिला यात्रियों और किशोरियों को आकस्मिक स्थिति में काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें बाहर से व्यवस्था करने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। गोरखपुर स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर रतन दीप गुप्ता ने बताया कि यह पहल महिलाओं की स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। इससे यात्रा के दौरान महिला यात्रियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन मशीनों की व्यवस्था अंकुर उद्योग लिमिटेड द्वारा अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत कराई जा रही है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहा है। इस तरह की यात्री-हितैषी पहलें रेलवे स्टेशनों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और समावेशी बनाने में मददगार साबित होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर फाड़े कपड़े:मैनपुरी में खेत पर हुई घटना, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article
    बिजली विभाग के राजस्व घोटाले की जांच शुरू:मछलीशहर अधिशासी अभियंता पर आरोप, करोड़ों के घोटाले का शिकायतकर्ता ने किया दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment