Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6साल की बच्ची से अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:बुलंदशहर में घटना के चार घंटे बाद पुलिस ने मारी गोली, खंडहर मकान में ले जाकर की थी वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के गुलावठी में नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की रात 1 बजे मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के बांए पैर में लगी। 16 जुलाई की शाम को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ हापुड़ जिले में हत्या, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं। सीओ पुलिस दीपक कुमार ने बताया कि गुलावठी पुलिस रात में चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सिकंदराबाद रोड पर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई। गांव नत्थूगढ़ी गेट के पास संदिग्ध को आता देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश आमिर (34 वर्ष), पुत्र शमीम, निवासी फजरुल्ला, कोतवाली गुलावठी के पैर में पुलिस की गोली लगी। घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर की एक हीरो स्पलेंडर बाइक, एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को गुलावठी कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुलावठी के एक मोहल्ले के रहने वाले पिता ने आरोप लगाया था कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता के अनुसार, आरोपी बच्ची को एक टूटे हुए मकान में ले गया और दुष्कर्म के बाद उसे नलकूप के पास छोड़कर फरार हो गया था। बच्ची ने होश में आने के बाद पुलिस को जानकारी दी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। सीओ पुलिस दीपक कुमार के मुताबिक, आरोपी आमिर शातिर किस्म का बदमाश है। उसके खिलाफ हापुड़ जनपद में भी हत्या, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार, नई मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अंकुर, राकेश, अभिमन्यु और अंकित की टीम ने बदमाश को नत्थूगढ़ी के पास से दबोचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में मिली बधाई, मिठाई; दोपहर में निराशा:नगर निगम कार्यकारिणी के लिए पक्का मान रहे थे नाम; ऐन मौके पर हुए हैरान
    Next Article
    नए लुक में तैयार हुआ ऐशबाग जंक्शन:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदली तस्वीर, 24.13 करोड़ रुपए खर्च हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment