Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 साल की बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला:शाहजहांपुर में मां ने हत्या और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सात साल की बच्ची का शव मकान के अंदर फंदे पर लटका मिला। बच्ची की मां ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर हत्या और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मां अपने चार बच्चों के साथ रहती है और दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा करके गुजारा करती है। बुधवार सुबह वह एक कॉलोनी में काम करने गई थी, जबकि उसके चारों बच्चे मकान के अंदर थे। दोपहर करीब एक बजे मां को सूचना मिली कि उनकी सात वर्षीय बेटी का शव मकान के अंदर जीने की ग्रिल के सहारे फंदे पर लटका है। सूचना मिलने पर मां घर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की मां का आरोप है कि पड़ोस का एक व्यक्ति उनके बच्चों द्वारा छत पर गिट्टी फेंकने को लेकर धमकी देता था। मां ने उस व्यक्ति से कहा था कि वह छुट्टी मिलने पर छत साफ कर देगी, लेकिन बच्चों से कुछ न कहे। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने उनके मकान की छत पर आकर बेटी की हत्या कर दी और उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। मां ने यह भी बताया कि बुधवार रात जब वह घर पहुंची, तो वही आरोपी अपने भाई के साथ उनके घर आया। उसने ताली बजाकर मजाक उड़ाया और कहा कि बेटी की हत्या उसने ही की है। डर के कारण परिवार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिसे बाद में पुलिस ने आकर बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा कराया जा रहा है। दरअसल महिला मूलरूप से थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला के मुताबिक, पति शराब का आदि है। घर का सामान बेचकर शराब के शौक पूरे करने लगा था। इस कारण वह पति से करीब चार साल से अलग रहे रही थी। मां ने बताया कि सात की बेटी चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। अक्सर वह सभी बच्चों को घर में छोड़कर दरवाजे पर ताला डालने के बाद चाबी बच्चों को दे देते थे। उसका इंग्लिश मीडियम स्कूल में एनसी क्लास में एडमिशन कराया था। उन्होंने कहा कि बुधवार को जब घटना हुई थी। मेरे दो बच्चों ने उस व्यक्ति को छत की दीवार फांदते देखा था। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में एसएसपी ने किया डांस, VIDEO:पुलिसकर्मियों ने कंधे पर बैठाया, जमकर उड़ा अबीर गुलाल
    Next Article
    बाइक को टक्कर मारकर दरोगा बोला-स्टाफ हूं, VIDEO:शाहजहांपुर भीड़ ने कार को घेरा तो हाथ जोड़े, नशे में धुत SI को टांगकर ले गई पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment