Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में एसएसपी ने किया डांस, VIDEO:पुलिसकर्मियों ने कंधे पर बैठाया, जमकर उड़ा अबीर गुलाल

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं पुलिस लाइन में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश कुमार सिंह अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली के रंगों में रंगे दिखे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एसएसपी को कंधों पर उठा लिया, और एसएसपी भी डीजे की धुन पर नृत्य करते तथा गुलाल उड़ाते नजर आए। समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। एसएसपी ने जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता तथा समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में होली का उल्लास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसके बाद सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसआईआर का अंतिम दिन कल:नोटिस का जवाब न देने पर कट सकता है वोट, 1 लाख लोगों की मैपिंग पूरी नहीं हुई
    Next Article
    7 साल की बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला:शाहजहांपुर में मां ने हत्या और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment