Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 दिन पहले सुसराल आई विवाहिता का मिला शव:सीतापुर में घर के अंदर लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर इलाके में अज्ञात कारणों के चलते एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में शव लटकता मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कजियारा निवासी युवक शादाब की शादी करीब एक वर्ष पूर्व शाहजहांपुर निवासी जमील खां की पुत्री नाजमीन से हुई थी। शादी के बाद से नाजमीन अपने ससुराल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह करीब एक सप्ताह पहले ही मायके से वापस ससुराल लौटी थी। शुक्रवार सुबह तड़के घर के लोगों ने नाजमीन को कमरे में फांसी के फंदे से लटका देखा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। साथ ही, मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवविवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। हालांकि मृतका के परिजनों ने अभी किसी भी आरोपों से इंकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर, महिला की मौत:बेटा और दूसरी बाइक सवार युवती घायल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    संवाद-कार्यक्रम में वंदे मातरम से मोहन भागवत का स्वागत:28 जिलों के खिलाड़ियों से करेंगे बातचीत, स्वंयसेवकों ने संभाली पूरी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment