Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    74 लाख की हेराफेरी में लेखपाल समेत 6 पर केस:देवरिया में फर्जी कागजात से जमीन मुआवजा घोटाला, जांच के बाद कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र में फर्जी कागजात के जरिए जमीन का मुआवजा हड़पने का एक बड़ा मामला सामने आया है। पडरी गजराज गांव में हुए इस घोटाले में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और प्रधान प्रतिनिधि सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मईल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि मृतक फेकू की जमीन पर एक महिला के नाम फर्जी तरीके से वरासत दर्ज कराई गई थी। इसी आधार पर करीब 74 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा निकाल लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया था। इसके बाद एडीओ पंचायत उदय नारायण मिश्रा की तहरीर पर मईल थाने में प्रधानपति रामप्रताप, राहुल प्रताप, माया देवी, लेखपाल अजय कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक धर्म प्रकाश सिंह और सफाई कर्मचारी रामराज प्रसाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी अभिलेख तैयार कर मुआवजे की राशि का गबन किया। इस मामले के उजागर होने के बाद राजस्व और ग्राम पंचायत तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वत मामले में कारगिल योद्धा पुलिस कमिश्नर से मिले:एसआई की पूरी कहानी बताई, सीपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
    Next Article
    स्वामी जितेन्द्रानंद बोले-'संवत्सर में संघर्ष बढ़ेगा, भारत ही शांत करेगा':कवि सम्मेलन में कहा- युद्ध रोकने की क्षमता केवल भारत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment