Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    750 लीटर मिलावटी सरसों तेल सीज:लखनऊ के बुद्धेश्वर में जनरल स्टोर पर छापेमारी, 600 लीटर राइस ब्रान ऑयल जब्त

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शनिवार को बुद्धेश्वर स्थित एक जनरल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान यहां राइस ब्रान ऑयल में कृत्रिम रंग और एसेंस मिलाकर उसे शुद्ध सरसों तेल के रूप में बेचने का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से 750 लीटर तेल समेत रंग और एसेंस जब्त कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। FSDA टीम ने बुद्धेश्वर स्थित शिवम जनरल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम को संदेह हुआ कि परिसर में बड़े पैमाने पर तेल में मिलावट का काम चल रहा है। जांच में सामने आया कि राइस ब्रान ऑयल में प्रतिबंधित रंग और एसेंस मिलाकर उसे सरसों तेल के रूप में तैयार किया जा रहा था। रंग-एसेंस मिलाकर बनाया ‘शुद्ध’ तेल अधिकारियों के मुताबिक मिलावटखोर राइस ब्रान ऑयल को पीले रंग और तेज गंध देने के लिए कृत्रिम रंग और एसेंस का उपयोग कर रहे थे। इससे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर इसे शुद्ध सरसों तेल के रूप में बेचा जाना था। मौके से 150 लीटर मिलावटी सरसों तेल और 600 लीटर राइस ब्रान ऑयल बरामद किया गया। साथ ही प्रयोग में लाए जा रहे कृत्रिम रंग और एसेंस भी जब्त किए गए। नमूने सील, प्रयोगशाला भेजे गए FSDA टीम ने सरसों तेल, राइस ब्रान ऑयल, रंग और एसेंस के नमूने विधिवत सील कर राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालक (एफबीओ) के खिलाफ नियमों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के आरोप में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा-ड्यूटी से गायब 19 अधिकारियों की सैलरी रोकी:लखनऊ DM ने ट्रेजरी को लेटर लिखा, बोले- सबक मिलेगा
    Next Article
    बरेली में आयुष्मान योजना में धांधली उजागर:मरीजों को फ्री इलाज नहीं मिल रहा, 3 निजी अस्पतालों के औचक निरीक्षण में जानकारी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment