Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7वीं के छात्र को MLC के भतीजे ने मारी गोली:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हैं फूफा, पिता बोले- सटाकर माथे पर मारी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने 3 नाबालिग और दोस्त के माता-पिता और ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोस्त बर्थडे मनाने के लिए बच्चे को घर से बुलाकर ले गया था। आरोपी छात्र के पिता संजीव त्रिपाठी बिजनेसमैन हैं। उसके चाचा गुड्‌डू त्रिपाठी MLC रह चुके हैं। दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले हैं। मृतक छात्र के पिता का आरोप है कि गोली धोखे से नहीं लगी है। बीच माथे पर सटाकर मारी गई है। इसके लिए कुछ लोगों ने मेरे बच्चे के हाथ-पैर भी पकड़ा होगा। आरोपी दोस्त के पिता संजीव त्रिपाठी ने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में मुझे देख लेने की धमकी भी दी थी। मृतक की पहचान उनैज (13) के रूप में हुई। वह स्टेलामेरी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जमीर खान की इलाके में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। जमीर ने बताया- बेटे उनैज के दोस्त के पिता संजीव त्रिपाठी ने शाम करीब 7:30 बजे वॉट्सएप कॉल कर बताया कि लोकबंधु अस्पताल आ जाओ। वहां पहुंचे तो पुलिस ने मेरे बेटे की बॉडी दिखाई। उसके बीच माथे पर गोली लगी थी। कोई माथे पर गोली कैसे खा लेगा? उसे कुछ लोगों ने पहले पकड़ा होगा, फिर माथे पर गोली मारी होगी। हत्या को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के नाबालिग दोस्त के फूफा हैं ब्रजेश पाठक मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक के 3 नाबालिग दोस्तों, बर्थडे वाले दोस्त के ड्राइवर, उसके पिता संजीव त्रिपाठी और उसकी मां के खिलाफ कृष्णानगर थाने में FIR दर्ज की गई है। नामजद संजीव त्रिपाठी पूर्व MLC गुड्डू त्रिपाठी के भाई हैं। गुड्डू और संजीव त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले हैं। यानी मृतक उजैन के नाबालिग दोस्त के ब्रजेश पाठक फूफा हैं। गुड्‌डू फिलहाल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि संजीव के घर में नीचे बने कमरे में गोली चली। रिवॉल्वर संजीव के नाम पर ही है। संजीव का घर कृष्णानगर में एलडीए मोड़ बालाजी कॉम्प्लेक्स में है। अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… घर से बर्थ-डे पार्टी के नाम पर बुलाकर ले गए बेहसा शहीद पथ सरोजिनीनगर के रहने वाले जमीर खान का बेटा उनैज स्टेलामेरी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। उसके क्लासमेट यानी संजीव त्रिपाठी के बेटे का सोमवार को बर्थडे था। क्लासमेट अपने ड्राइवर के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे उनैज के घर पहुंचा। कार में क्लासमेट के साथ दो और दोस्त भी थे। ये सभी उनैज के घर से बर्थडे वाले दोस्त के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां पार्टी के दौरान गोली चली जो उनैज के माथे पर लगी। दोस्त के घरवाले ही उनैज को तुरंत लोकबंधु अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोस्त के पिता संजीव त्रिपाठी ने घटना की जानकारी फोन से पुलिस और उनैज के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद की 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए मृतक बच्चे के परिजन जो बोले- उसे नहीं पता था कि दोस्त मार देंगे मृतक के बड़े पापा समीर ने बताया कि उनैज का दो दिन पहले ही जन्मदिन था। अब सब खत्म हो गया। उजैन पढ़ने में काफी होनहार था। यारबाज लड़कों में गिना जाता था। इसी वजह से उन लड़कों के साथ गया। रोजा होने की वजह से पिता ने मना किया था, लेकिन बोला कि दोस्तों को बुरा लगेगा। उसे नहीं पता था कि दोस्त उसे मारने के लिए ले जा रहे हैं। दोस्त बोले थे रोजा खुलवा देंगे घर पर पहुंचे दोस्तों को पिता जमीर ने मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि रोजा है इस वजह से बेटा तुम लोगों के साथ नहीं जा पाएगा। इस पर दोस्त यह बोलकर अपने साथ ले गए कि रोजा खुलवा देंगे। हमारे भी कई हिंदू दोस्त हैं इसलिए लगा कि जाने देते हैं। बेटे का रोजा ये लोग खुलवा देंगे। लेकिन, उन लड़कों की मनसा के बारे में बिल्कुल भी शक नहीं था। रोजा वाले दिन भूखा-प्यासा मार दिया पिता जमीर ने बताया- गुड्डू त्रिपाठी के भतीजे के यहां बर्थडे पार्टी थी। उसके दोस्त मेरे बेटे को घर से लेकर गए थे। रोजा होने की वजह से जाने के लिए मना किया लेकिन लड़के जबरदस्ती लेकर चले गए। बेटा भी दोस्त होने का हवाला देकर चला गया। रोजा वाले दिन उसको मार दिया। अंतिम समय में भूखा-प्यासा बच्चा मर गया। ‘गुड्डू पंडित, ब्रजेश पाठक के साले’ मृतक उजैन के चाचा अतीक खान ने बताया- भतीजे ने पिता से बर्थडे पार्टी में जाने के लिए 2 बार पूछा। उसने घर में दोस्त ही बताया था। शाम को हमारे भाई के पास फोन आता है कि जल्दी अस्पताल आओ। वहां पहुंचे तो पता चला कि भतीजे की गोली लगने से मौत हो चुकी है। उसका हत्यारोपी दोस्त गुड्डू पंडित का भतीजा है। गुड्डू पंडित, ब्रजेश पाठक का साला है। ‘मीटिंग में जान से मारने की धमकी दी थी’ मृतक के पिता जमीर खान ने पुलिस को बताया- उनैज को उसके 3 दोस्त (सभी की उम्र 13 साल) कार से अपने साथ ले गए। शाम को करीब 7:30 बजे दोस्त के पिता संजीव त्रिपाठी ने वॉट्सएप कॉल किया। बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। संजीव ने फोन पर कहा- तुम्हारा भाई लोकबंधु में है। तुरंत अस्पताल आ जाओ। हम सभी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे तो बच्चे से मिलने नहीं दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया। उसके माथे के बीच में गोली लगी थी। इन लोगों ने मेरे बेटे को मिलकर मार दिया। घटना से पहले पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में भी संजीव त्रिपाठी ने जान से मारने की धमकी दी थी। कार से पिस्टल लेकर फ्लैट में गए बच्चे अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चे जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। कुछ लड़के फ्लैट से निकलकर नीचे पार्किंग में आए। यहां खड़ी कार में काफी देर तक बैठे रहे। कार में लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। बच्चे उसे लेकर फ्लैट में वापस चले गए। खेल-खेल में गोली चल गई, जो बच्चे के माथे पर जा लगी। DCP निपुण अग्रवाल ने बताया- सोमवार देर शाम सूचना मिली कि 13 साल का लड़का अपने 3 दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां एक्सीडेंटल फायर की वजह से उसकी मौत हो गई। पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… नौकरानी से शादी क्यों की? कहने पर भाई की हत्या : झांसी में भाभी फरार, पति-भाई के साथ मिलकर लाश दफना दी थी भाई कहता था, नौकरानी से शादी क्यों की? पूरे घर में बेइज्जत कर रहे थे, मैं क्या करता, तो मार डाला। ये कहना है MBA पास भाई तारिक (40) की हत्या करने वाले मशारिक का। वो पुलिस कस्टडी में है, 9 फरवरी की रात को उसने घर के पीछे 5 फीट गहरी कब्र खोदकर शव को दफना दिया था। लाश को गलाने के लिए कब्र में 100kg नमक भी डाल दिया था। मगर यही वो क्लू था, जिससे पुलिस हत्यारे तक पहुंची। क्योंकि जब तारिक लापता हो गया, तब छानबीन में पता चला कि छोटे भाई मशारिक ने 100kg नमक खरीदा है, एक मीडिल क्लास आदमी को इतने नमक की क्या जरूरत पड़ गई? ये पूछने के लिए 19 फरवरी को पुलिस ने मशारिक को थाने बुलाया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में 8 माह से नहीं मिली सैलरी:रोजगार सेवकों ने विरोध जताने के लिए भीख मांगकर जताया विरोध
    Next Article
    सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत:आगरा में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment