Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 वर्षीय बच्ची से रेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल:इटावा के ऊसराहार में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग

    8 hours ago

    1

    0

    इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा। यह घटना शुक्रवार शाम ऊसराहार क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोप है कि गांव निवासी 35 वर्षीय रामनिवास पुत्र रामसेवक ने बच्ची को मजदूरी का लालच दिया। वह बच्ची को गांव से करीब 200-250 मीटर दूर एक बाग में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची बाग में गंभीर हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी ने रास्ते में छिपाए गए .315 बोर के तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव और एसपी देहात श्रीश चंद्र के निर्देशन में ऊसराहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSP बोले- मेरे सपोर्टर एक और विरोधी दो पौधे लगाएं:मेरठ में विपक्ष ने कहा- अफसर नहीं, नेताओं जैसी भाषा बोल रहे; दलितों को मानते हैं अपना विरोधी
    Next Article
    मासूम को पटकरकर हत्या के दोषी को फांसी की सजा:फिरोजाबाद में पिता बोले- 39 रात से सो नहीं पाया, अब मिला सुकून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment