Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सफाई कर्मी:प्रधान प्रतिनिधि पर वेतन के लिए परेशान करने का आरोप, अधिकारियों ने समझाया

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के विकास भवन में एक सफाई कर्मचारी 80 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने जिला पंचायत राज अधिकारी पर खुद को निलंबित करने का आरोप लगाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के आश्वासन पर सफाईकर्मी एक घंटे बाद नीचे उतरा। यह घटना बुधवार को करीब 11:15 बजे हुई। सफाई कर्मचारी की पहचान अजीत वाल्मीकि (40) पुत्र स्व. पन्नालाल, निवासी मोहल्ला पजाया, कस्बा/थाना सोरों के रूप में हुई है। वह ब्लॉक सोरों की ग्राम पंचायत तुमरिया में तैनात है। अजीत विकास भवन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ा था। अजीत वाल्मीकि का आरोप है कि उसे पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। उसने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह मौर्य पर वेतन बनवाने के नाम पर परेशान करने और निलंबित कराने की धमकी देने का आरोप लगाया। अजीत ने बताया कि वह इसकी शिकायत कई बार जिला पंचायत राज अधिकारी से कर चुका है। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत डीपीआरओ से की गई थी। इसके बाद सफाईकर्मी को नोटिस जारी किया गया था। सीडीओ के अनुसार, किसी ने सफाईकर्मी को गलत सूचना दी कि उसे निलंबित कर दिया गया है, जिससे आहत होकर वह टंकी पर चढ़ गया। सीडीओ ने पुष्टि की कि सफाईकर्मी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी का पक्ष सुनकर मामले की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेव सिटी में 12 करोड़ से बनेगा हाईटेक थाना:पश्चिमी यूपी का सबसे आधुनिक पुलिस स्टेशन होगा
    Next Article
    पोस्टमार्टम में सोनू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं:रेलवे स्टेशन के खंडहर में मिला था शव, बिसरा जांच को सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment