Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांप को लाठी से पीटकर मार डाला, FIR दर्ज:बदायूं में सिर को कुचला, मारकर बच्चों की तरफ फेंका, वन विभाग ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एक युवक पर सांप की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवक का सांप को मारने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह लाठी से सांप को पीटते दिख रहा है। लाठी से सांप के सिर को कुचलता है। भीड़ उसे घेरे हुए है। पीटने के बाद जब सांप मर जाता है तो युवक उसे उठाकर बच्चों की तरफ फेंक देता है। मामला आज बुधवार का है। वीडियो सामने आने पर वन विभाग ने युवक पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय में सांप झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया। वहां मौजूद बच्चों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव निवासी दिलदार का बेटा आमिर लाठी लेकर मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने सांप को पीटना शुरू कर दिया। मरने तक लाठी से सांप के सिर को दबाए रखा आमिर ने सांप पर पहले लाठी बरसाई। इसके बाद सांप के सिर को लाठी से कुचलना शुरू कर दिया। वह तब तक लाठी से सांप के सिर को दबाए रखता है, जब तक सांप की मौत नहीं हो जाती। सांप की मौत के बाद आमिर उसे हाथ से उठाकर बगल में खड़े बच्चों की तरफ फेंक देता है। जिससे बच्चे डर जाते हैं। बाद में सांप को झाड़ियों में फेंका जाता है। चैकर्ड कीलबैक प्रजाति का था सांप जिस सांप को मारा गया है, वह चैकर्ड कीलबैक प्रजाति का है। चेकर्ड कीलबैक को आमतौर पर एशियाई जल सर्प के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रजाति एशिया में ही पाई जाती है। यह सांप विषैले नहीं होते हैं। खतरा महसूस होने या घिर जाने पर यह आक्रामक हो जाता है। ज्यादातर समय यह सांप अपना सिर जितना हो सके ऊपर उठाने और अपनी गर्दन की त्वचा को फैलाकर कोबरा के फन की नकल करने की कोशिश करता है। इसके काटना दर्द पैदा करने वाला होता है। काटने वाली जगह पर सूज जाती है। वन रेंजर विकास वरुण ने जानकारी दी कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन तब तक सांप को जला दिया गया था। आरोपी की तलाश जारी है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत ‘21 लाख रुपए के लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।’ यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया है। आशुतोष, रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा में वाराणसी से ज्यादा बिहार के अभ्यर्थी:वाराणसी में 77 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, 54 हजार से ज्यादा बिहार के अभ्यर्थियों ने किया है दावेदार
    Next Article
    ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी का वीडियो वायरल:अलीगढ़ के JNMC की जूनियर डॉक्टर को दिया नोटिस, प्राइवेसी पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment