Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस भर्ती परीक्षा में वाराणसी से ज्यादा बिहार के अभ्यर्थी:वाराणसी में 77 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, 54 हजार से ज्यादा बिहार के अभ्यर्थियों ने किया है दावेदार

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (सब इंस्पेक्टर) 14 और 15 मार्च को होगी। इसके लिए वाराणसी में कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में 77,764 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे लेकिन खास बात यह है कि इसमें 54 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बिहार राज्य के हैं जो वाराणसी में परीक्षा देने के लिए आएंगे। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक आयाेजित होगी। इस परीक्षा में किसी तरह की सेंधमारी न होने पाए इसके लिए विशेष सावधानियां बरती जा रही है। पुलिस, परिवहन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर भी पुलिसकर्मी नहीं चलाएंगे लाठी परीक्षा के संबंध में तैयारियों को लेकर बुधवार को उच्चाधिकारियों की वर्चुअल बैठक भी हुई। इसमें अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने पुलिस के अधिकारियों को भीड़ से निबटने को लेकर अहम जानकारियां दी। उन्होंने कहा, अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में पुलिस के जवानों को यह ध्यान देना होगा कि वह खुद पर नियंत्रित करें, आवेश में आकर किसी भी परीक्षार्थी पर डंडा नहीं चलाना है। उन्होंने कहा, रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ती है रस्सा आदि का प्रबंध पहले से करके रखें ताकि उससे रोका जा सके। प्रयास करें कि स्टेशन पर एक तरफ से प्रवेश की व्यवस्था हो और दूसरी तरह निकासी। बस की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की बात कही है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से बसों की पर्याप्त व्यवस्था रखने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतराम अग्रहरि हत्याकांड में भाजपा नेता, भाई पर इनाम:डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम किया घोषित, डेढ़ साल से हैं फरार
    Next Article
    सांप को लाठी से पीटकर मार डाला, FIR दर्ज:बदायूं में सिर को कुचला, मारकर बच्चों की तरफ फेंका, वन विभाग ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment