Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    80 हजार मेहमानों की दावत, 50-60 तरह के व्यंजन बनेंगे:मंत्री संदीप की सगाई के लिए 100 बीघा में सजा पंडाल, CM योगी समेत कई नेता होंगे शामिल

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की 14 नवंबर को अलीगढ़ में रिंग सेरेमनी होगी। रामघाट कल्याण मार्ग स्थित तालानगरी के 100 बीघा मैदान में समारोह की तैयारियां हो रही हैं। यहां महलनुमा पंडाल बनाया गया है। मेहमानों के लिए 4 मंच, 657 कारों की पार्किंग और अलग-अलग लाउंज तैयार किए गए हैं। समारोह में करीब 80 हजार मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है। उनके लिए 50 से 60 तरह के व्यंजनों की दावत होगी। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है। सुरक्षा के लिए करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे। समारोह में वह मंच से विशेष प्रस्तुति देंगे। अतरौली के हर गांव और परिवार तक पहुंचाया जा रहा न्योता समारोह में संदीप सिंह की गृह विधानसभा अतरौली पर खास फोकस रखा गया है। क्षेत्र के गांवों और परिवारों तक निमंत्रण पहुंचाने का अभियान चल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बसों के इंतजाम भी किए गए हैं। अतरौली के अलावा अलीगढ़ जिले और आसपास के जिलों से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। कल्याण सिंह का राजनीतिक प्रभाव अलीगढ़ के साथ आसपास के जिलों में भी रहा है, ऐसे में समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंचेंगे। अब जानते क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं…. 4 मंच, वीआईपी और आम मेहमानों के लिए अलग इंतजाम तालानगरी के मैदान में तैयार पंडाल को मेहमानों की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। पूरे परिसर में 4 मंच बनाए गए हैं। इनमें दो मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हैं। एक मुख्य मंच दोनों भाइयों और उनकी होने वाली जीवनसंगिनियों के लिए तैयार किया गया है। चौथा मंच वीआईपी मेहमानों के लिए बनाया गया है। वीआईपी लाउंज में विशिष्ट मेहमानों के बैठने और मेजबानी के इंतजाम हैं। वहीं, आम मेहमानों के लिए अलग क्षेत्र बनाया गया है। यहां बैठने, भोजन और कार्यक्रम देखने की व्यवस्था रहेगी। कैनोपी और बुफे गैलरी भी तैयार की गई है। 657 कारों की पार्किंग, 881 फीट चौड़ा होगा परिसर आयोजन स्थल के लेआउट में मैदान की चौड़ाई करीब 881 फीट और लंबाई 1033 फीट तक है। 657 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी पार्किंग परिसर के पिछले हिस्से में रखी गई है। पंडाल में 123×50 फीट का कॉटेज एरिया और 80×60 फीट का किचन बनाया गया है। इसके अलावा 100×80 फीट का ड्राइवर टेंट, लेबर टेंट, फ्लावर टेंट, ग्रीन रूम, वॉशरूम और मेडिकल रूम भी तैयार किए गए हैं। मंच के आसपास कंट्रोल एरिया और बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। सजावट, कॉटेज, टेंट और लकड़ी का काम मुरादाबाद के टेंट कारोबारी ने कराया है। 80 हजार मेहमानों के लिए 50 से 60 तरह के पकवान समारोह में करीब 80 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मेन्यू में 50 से 60 तरह के व्यंजन शामिल होंगे। इसमें कई तरह की मिठाइयां, हलवा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और अलग-अलग सब्जियों के पकवान होंगे। दावत की जिम्मेदारी शहर के एक बड़े कैटरर्स को दी गई है। भोजन तैयार करने और परोसने के लिए करीब एक हजार कर्मचारियों की टीम लगाई जा रही है। इसमें हलवाई, रसोइये, सहायक और वेटर शामिल होंगे। सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं के आने की संभावना समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने की संभावना है। इनके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिनेश शर्मा और संतोष गंगवार समेत कई राजनीतिक और विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इन अतिथियों का आगमन अभी संभावित है। आधिकारिक वीआईपी कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह वर्मा के सगाई समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे। समारोह में वह मंच से विशेष प्रस्तुति देंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए मंच पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। कैलाश खेर की प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी। 3 जगह हेलिपैड, धनीपुर हवाई पट्टी मुख्य केंद्र हवाई मार्ग से आने वाले मेहमानों के लिए धनीपुर हवाई पट्टी को मुख्य केंद्र बनाया गया है। रामघाट रोड स्थित पीएसी मैदान में वैकल्पिक हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। ग्लोबल रेजिडेंसी बाईपास पर भी हेलिपैड बनाया गया है। यहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह के उतरने की संभावना है। जरूरत के मुताबिक अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए भी इन स्थानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 3 एएसपी, सात सीओ और 700 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा संभावित वीआईपी आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। अलीगढ़ के अलावा आसपास के रेंज और जोन के जिलों से तीन एएसपी, सात सीओ और करीब 700 पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। इनमें इंस्पेक्टर और सिपाही शामिल होंगे। आयोजन स्थल, पार्किंग, हेलिपैड और अतिथियों के आवागमन वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। राज पैलेस में भी सजावट, दिल्ली में 26 को शादी आयोजन स्थल तक पहुंचने वाली सड़क को भी दुरुस्त कराया गया है। उखड़ी हुई सड़क पर नई सड़क डाली गई है। मैदान में फायर सेफ्टी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मेरिस रोड स्थित संदीप सिंह के आवास राज पैलेस में भी सजावट चल रही है। परिवार के सदस्य और कर्मचारी मेहमानों की अगवानी की तैयारियों में जुटे हैं। अलीगढ़ में 14 नवंबर को सगाई के बाद दोनों भाइयों की शादी के कार्यक्रम दिल्ली में प्रस्तावित हैं। 26 नवंबर को द लीला होटल में शादी और 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन की तैयारी है। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री समेत देश के कई बड़े नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ की मेघना से शादी करेंगे:स्कूल से शुरू हुई थी लव स्टोरी; दुल्हन की दादी बोलीं- शादी में तो जाऊंगी यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (35 साल) की शादी तय हो गई है। 14 नवंबर को अलीगढ़ में रिंग सेरेमनी होगी। इसके कार्ड भी बांटे जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा को हटाने की मांग पर प्रदर्शन:गुलाबी गैंग ने चरखारी कोतवाली का घेराव किया, 2 दिन का अल्टीमेटम दिया
    Next Article
    जौनपुर में खाद विक्रेताओं के दो लाइसेंस निलंबित:छापेमारी में अनियमितताएं मिलीं, एक दुकान को नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment