Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 September को बना था Aligarh Muslim University, जानिए आज का ऐतिहासिक महत्व

    51 minutes from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, नौ सितंबर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था।नौ सितंबर 2023 को मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में 2,900 से अधिक लोगों की मौत, हजारों घायल और ऐतिहासिक शहर मराकेश तबाह हो गया। भूकंप की वजह से ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। देश-दुनिया के इतिहास में नौ सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनीज से बदलकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ रखा।1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया। 1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना। 1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। 1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया। 1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना। 1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत। 1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ। 1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। कारगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन। 1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की। 1994 : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक बनाया था।श्रीलंका के कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिंगर वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में सचिन ने 130 गेंदों पर अपना पहला वनडे शतक (110 रन) बनाया। इससे पहले उन्हें अपने पहले शतक के लिए 78 मैचों का इंतजार करना पड़ा था। 1995 : दिग्गज कंपनी सोनी ने अपना पहला घरेलू वीडियो गेम कंसोल, ‘प्लेस्टेशन’ आधिकारिक तौर पर अमेरिका में लॉन्च किया था।इस कदम ने पूरी दुनिया में गेमिंग इंडस्ट्री का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया। 1999 : रूस की राजधानी मॉस्को में तड़के नौ मंजिला एक रिहायशी इमारत में भीषण बम विस्फोट हुआ जिसमें 106 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। 2010 : चरमपंथी संगठन बोको हराम के भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने उत्तरी नाइजीरिया के बाउची शहर में स्थित एक केंद्रीय जेल पर बड़ा हमला किया जिससे 721 कैदी भाग निकले।2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल। 2018 : दक्षिण सूडान के जुबा से यीरोल जा रहा एक वाणिज्यिक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से यीरोल के बिशप सहित 20 लोगों की मौत हो गई। 2020 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देश के पहले उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के काफिले को निशाना बना कर किये गये बम हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए।2023 : मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में 2,900 से अधिक लोगों की मौत, हजारों घायल और ऐतिहासिक शहर मराकेश तबाह। 2024 : वियतनाम में तूफान से 59 लोगों की मौत, बाढ़ के पानी में बही यात्री बस। 2025 : पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध विद्रोही समूह ने करीब 60 लोगों को मौत के घाट उतारा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan Air Forc Deployed HQ-17AE | भारत के लिए नई चुनौती! पाकिस्तान ने तैनात किया चीन का HQ-17AE सिस्टम, जानिए भारतीय सेना के लिए क्यों बढ़ा सिरदर्द!
    Next Article
    Delhi Satya Niketan Building Collapse | PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, 7 की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment