Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बूथों से 'चंदा चोर गद्दी छोड़' आवाज आ रही होगी:गोरखपुर में बोले कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं से मीटिंग के लिए पहुंचें

    1 hour ago

    1

    0

    बीजेपी उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर जा रही है तो उनको वहां से सिर्फ एक आवाज आ रही होगी कि 'चंदा चोर गद्दी छोड़'। यह कहना है कांग्रेस सचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्वांचल जोन अभिषेक दत्त की। बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित एक मीटिंग में वे गोरखपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। अभिषेक दत्त ने कहा कि यूपी के हर एक घर में केवल एक ही नारा है कि हमने राम मंदिर के नव निर्माण के लिए आस्था के साथ जो चंदा दिया, उसकी चोरी क्यों हुई? हर बूथ हर घर से एक आवाज आ रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि बीजेपी उस बूथ के कार्यकर्ता के परिवार के आवाज की समीक्षा करेगी और चंदा चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। मोदी या अमित शाह बोलेंगे तब योगी के नाम पर मुहर लगेगी- अभिषेक दत्त भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2027 के विधानसभा चुनाव का चेहरा बनाए जाने के दावे पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जब वे लोग बोल दें तब माना जाएगा। सपा ड्रेस कोड में बदलाव सोच समझ कर ही की होगी- अभिषेक दत्त उन्होंने गठबंधन और सीटों को लेकर कहा कि इसकी जानकारी सही समय पर पार्टी के आलाकमान की ओर से दी जाएगी। साथ ही अखिलेश यादव के ड्रेस कोड में बदलाव को लेकर कहा कि इसका जवाब अखिलेश जी ही दे पाएंगे। उनकी पार्टी का निर्णय है कुछ सोच समझ के ही लिया गया होगा। एयरपोर्ट पर अभिषेक दत्त स्वागत के लिए अमर मणि पहुंचे थे। जिसके बाद उनके या परिवार के किसी सदस्य को कांग्रेस से टिकट देने के विचार पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी की होगी और समय आने पर पता चल जाएगा। अभिषेक दत्त ने साफ तौर पर कहा कि उनकी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई है। 'ऐसा काम करो कि स्पेन वाले कहें कि गोरखपुर बनाओ' उन्होंने रवि किशन का एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक क्रिमेशन के उद्घाटन के समय गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन ने कहा कि यहां जो मरेगा सीधा स्वर्ग जाएगा। कुछ दिन पहले की मुझे पता चला कि वहीं पर गुंबद गिरने से दो वकीलों की जान चली गई। ये बहुत बड़ा करप्शन की बात कर रहें हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ये कहते हैं कि इसके नव निर्माण में करोड़ों रुपए लगा। अगर करोड़ों रुपए लगा तो मात्र 4 से 5 साल में वो गुंबद क्यों गिरी? दुःख की बात है कि आप सांसद होने के बाजवूद लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हमारी पार्टी ने मांग की है कि मृतकों वकीलों के 5 करोड़ रुपए मिले और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा काम करो कि स्पेन वाले कहें कि गोरखपुर बनाओ न कि गोरखपुर वाले कहें कि स्पेन बनाओं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा:पार्षदों ने विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगाया, कहा-चुनिंदा वार्ड में ही बजट जारी हो रहा
    Next Article
    बजरंग दल के प्रदर्शन से पहले LU कैंपस बना छावनी:परिसर में भारी पुलिस बल तैनात, PAC के 2 वाहन पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment