Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश के बुलंदशहर दौरे से पहले हेलीपैड पर घमासान:सोशल मीडिया पर लिखा- कहीं भी जलभराव नहीं है, कार्यक्रम रद्द कराने का बहाना खोज रहा प्रशासन

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे से हेलीपैड की गुणवत्ता को लेकर सपा ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि शासन के इशारे पर प्रशासन उनके कार्यक्रम को रद्द कराने का बहाना खोज रहा है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने भी प्रशासन पर निष्पक्षता से काम नहीं करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बुलंदशहर में हेलीपैड के आसपास दूर-दूर तक जलभराव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां केवल सीमेंट, गारा और पेवर ब्लॉक दिखाकर उनके 11 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द कराने का बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में निष्पक्ष विशेषज्ञों से हेलीपैड की जांच कराई जाए, ताकि उसकी वास्तविक स्थिति सामने आ सके। अखिलेश ने यह भी सवाल उठाया कि अगर वह सड़क मार्ग से बुलंदशहर आए तो क्या एक्सप्रेसवे, हाईवे या सड़कों की खराब स्थिति को भी कार्यक्रम रोकने का आधार बनाया जाएगा। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि हम डीएम से मिले, क्योंकि 12 सितंबर का हमारा कार्यकर्ता सम्मेलन था। हमने नुमाइश मैदान और गंगा नगर मैदान में रैली की अनुमति मांगी, लेकिन जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया। हमें गांव कमालपुर में रैली के लिए कहा गया। अब हमारा 11 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कुछ न कुछ अड़चन लगा रहा है। अब हैलीपैड ही खराब गुणवत्ता का बनाया जा रहा है। इसके बाद प्रशासन की ओर से शहर से दूर कमालपुर गांव में कार्यक्रम की जगह तय की गई। सपा नेताओं ने इसका विरोध किया और रैली रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद पार्टी ने अखिलेश यादव के दौरे का संशोधित कार्यक्रम तैयार किया। रैली की जगह अब प्रेस कॉन्फ्रेंस और कार्यकर्ताओं से संवाद रैली रद्द होने के बाद सपा ने 11 सितंबर को बुलंदशहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का कार्यक्रम तय किया। इसी कार्यक्रम को लेकर अब हेलीपैड की गुणवत्ता का मुद्दा सामने आ गया है। सपा नेताओं का कहना है कि अखिलेश यादव के दौरे में लगातार प्रशासनिक अड़चनें खड़ी की जा रही हैं। पार्टी इसे लेकर शासन और जिला प्रशासन पर सवाल उठा रही है। जिलाध्यक्ष बोले- लखनऊ के इशारे पर काम कर रहा प्रशासन सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लखनऊ में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है और उसकी मंशा किसी भी तरह सपा अध्यक्ष का बुलंदशहर दौरा रद्द कराने की है। फिलहाल हेलीपैड की गुणवत्ता और प्रशासन की तैयारियों को लेकर सपा और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया है। अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले यह मुद्दा जिले की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संभल मंदिर-मस्जिद विवाद, SC में मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी, वकील बोले- धार्मिक स्थल का स्वरूप नहीं बदल सकते
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा:पार्षदों ने विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगाया, कहा-चुनिंदा वार्ड में ही बजट जारी हो रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment