Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अहमदाबाद में पिता-पुत्र ने बेटी को मारा,ऑनर किलिंग का मामला:हथौड़े से हत्या कर हिट एंड रन केस दिखाने का नाटक किया, दोनों गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। 22 साल की सोफिया की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हाबिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोफिया का एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। उन्हें शक था कि सोफिया का किसी युवक से रिश्ता है। इस पर दोनों ने हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत पहले सोफिया के सिर पर हथौड़े से वार किए और हत्या को हिट एंड रन हादसा दिखाने की कोशिश की। दोनों ने पुलिस को बताया था कि सोफिया 12 अगस्त की रात भाई हाबिल के साथ बाइक से जा रही थी, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में सोफिया और हाबिल को गंभीर चोटें आई थीं। सोफिया की बाद में मौत हो गई। पहले ट्रैफिक पुलिस ने इसे सड़क हादसा माना था। बाद में जांच की। करीब एक महीने बाद जांच में हत्या की साजिश सामने आई। हादसे की जगह पर नहीं मिले सबूत पुलिस के मुताबिक, सोफिया बापोल इलाके के निकी हॉस्पिटल में काम करती थी। 12 अगस्त की रात हाबिल उसे बाइक पर लेकर जा रहा था। उसने दावा किया था कि रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। जांच के दौरान पुलिस को हाबिल के बयान में कई विरोधाभास मिले। जिस जगह हादसा होने की बात कही गई थी, वहां किसी दुर्घटना के सबूत नहीं मिले। CCTV फुटेज में भी उस जगह कोई दूसरा वाहन दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने हाबिल से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि उसने पिता फारूक के साथ मिलकर सोफिया की हत्या की थी। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार को बदनामी का डर पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले सोफिया का एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इससे परिवार को सामाजिक बदनामी का डर था। पिता और भाई ने सोफिया को समझाने की कोशिश की थी। दोनों को शक था कि सोफिया किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में है। पुलिस जांच के अनुसार, फारूक और हाबिल ने करीब तीन महीने पहले सोफिया की हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने 12 अगस्त को वारदात के लिए चुना, क्योंकि उस दिन बारिश हो रही थी। दोनों ने सोफिया के काम पर जाने वाले रास्ते को चुना। पुलिस के मुताबिक, इस रास्ते पर CCTV कैमरे कम थे और अंधेरा रहता था। उन्हें लगा कि इससे वे पकड़े जाने से बच जाएंगे। बाइक पर ले जाकर हथौड़े से वार किए साजिश के तहत हाबिल और फारूक बाइक से उस हॉस्पिटल गए, जहां सोफिया काम करती थी। बापोल से लौटते समय दोनों सोफिया को बाइक पर साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक, हाबिल अपने साथ हथौड़ा लेकर गया था। उसने सोफिया के सिर पर हथौड़े से वार किया। सोफिया के बेहोश होने के बाद हाबिल ने उसे बाइक से नीचे गिराया और सिर पर दो बार और हथौड़े से वार किया। पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र तब तक वहां रुके रहे, जब तक सोफिया की सांसें नहीं रुक गईं। लाश सड़क किनारे रखी, बाइक को भी नुकसान पहुंचाया सोफिया की मौत के बाद फारूक और हाबिल उसका शव बाइक पर लेकर आगे गए। बाद में उन्होंने शव को सड़क किनारे पटक दिया। पुलिस के मुताबिक, हाबिल ने खुद को चोट पहुंचाई और बाइक को भी नुकसान पहुंचाया, ताकि ऐसा लगे कि दोनों का सड़क हादसा हुआ है। ---------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM ने जॉइनिंग लेटर दिया, दिल्ली में ‘कॉलगर्ल’ बना दिया:पीड़ित बोली-कमरे में बंद किया, वीडियो कॉल पर लड़कों को दिखाया
    Next Article
    2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को मिलेगी पूरी सैलरी:हाईकोर्ट बोला- प्रोबेशन में पूरा काम तो पूरा वेतन; 70-80-90% वेतन नियम खत्म; बकाया एरियर भी मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment