Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    97-वर्षीय मां को पालकी में बैठाकर बेटे ने की कांवड़-यात्रा:हरिद्वार से 125 किमी चलकर खुंडेश्वर महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक किया

    11 hours ago

    1

    0

    शामली में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के हथछोया गांव निवासी गंगाराम ने मातृभक्ति और शिवभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी 97 वर्षीय मां राजकली को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से करीब 125 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी की और गांव पहुंचकर खुंडेश्वर महाराज के शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया। गंगाराम ने बताया कि उनकी मां राजकली भगवान शिव में गहरी आस्था रखती हैं, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण वह पैदल कांवड़ यात्रा करने में सक्षम नहीं थीं। मां की इच्छा और आस्था को देखते हुए गंगाराम ने उन्हें पालकी में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लाने का संकल्प लिया। संकल्प पूरा करने के लिए गंगाराम अपनी मां को पालकी में लेकर करीब 125 किलोमीटर की कठिन यात्रा पर निकले। हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव पहुंचने के बाद उन्होंने हथछोया-बुंटा मार्ग स्थित खुंडेश्वर महाराज के मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ लेकर गांव पहुंचे गंगाराम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान 'हर-हर महादेव' और 'भोलेनाथ' के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। ग्रामीणों ने मां-बेटे की श्रद्धा और गंगाराम की मातृभक्ति की जमकर सराहना की। गंगाराम ने कहा कि उनकी मां की आस्था और इच्छा पूरी करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य था। खुंडेश्वर महाराज के मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। 97 वर्षीय मां को पालकी में बैठाकर पूरी की गई यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में मातृभक्ति और शिवभक्ति की मिसाल बन गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी नहर में अर्धनग्न महिला का शव मिला:पुलिस सीमा विवाद में उलझी, एसीपी के हस्तक्षेप से समाधान
    Next Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज, ईरानी गैंग को प्रयागराज छोड़ने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment