Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी नहर में अर्धनग्न महिला का शव मिला:पुलिस सीमा विवाद में उलझी, एसीपी के हस्तक्षेप से समाधान

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर चौकी इलाके में सोमवार दोपहर नहर में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देख राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी और कल्याणपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों थानों के बीच सीमा विवाद को लेकर शव कई घंटों तक नहर में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नहर से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने झांककर देखा तो पानी में एक महिला का शव बहता दिखाई दिया। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में था और काफी हद तक सड़ चुका था। लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सबसे पहले कल्याणपुर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव को पनकी थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर पनकी पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पनकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन उसने शव को कल्याणपुर क्षेत्र में होने की बात कह दी। दोनों थानों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई और शव कई घंटों तक नहर में ही पड़ा रहा। घटना की जानकारी जब डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल एसीपी पनकी अमित चौरसिया को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए। एसीपी के पहुंचने के बाद सीमा विवाद समाप्त कराया गया। इसके बाद पनकी पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया, पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सात दिन पुराना हो सकता है शव प्रारंभिक जांच में महिला का शव करीब सात दिन पुराना माना जा रहा है। लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। हाथ में चूड़ी और गले में चैन पहने थी महिला पड़ताल के दौरान महिला के हाथ में हरी कलर की दोनों हाथों में चूड़ी पहने थी और गले में गोल्डन कलर की चेन पहने थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे महिला किसी अच्छे घर से है। पनकी पुलिस ने आस पास के जनपदो से भी संपर्क कर महिला की फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। एसीपी ने क्या कहा एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि नहर में एक महिला का शव मिला है, जो अर्धनग्न अवस्था में था। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पनकी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे मौके पर पहुंचकर समाप्त करा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार महिला की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। घटना के बाद रतनपुर और आसपास के इलाकों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएसी ने छात्रों को बांटी मुफ्त शैक्षिक सामग्री:कानपुर के श्याम उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ वितरण, सेनानायक ने गुरुमंत्र दिया
    Next Article
    97-वर्षीय मां को पालकी में बैठाकर बेटे ने की कांवड़-यात्रा:हरिद्वार से 125 किमी चलकर खुंडेश्वर महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment