Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज, ईरानी गैंग को प्रयागराज छोड़ने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में पुलिस ने 26 लाख रुपए की BMW सुपरबाइक सीज की है। बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी तेज आवाज निकल रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी युवक तेज आवाज निकालते हुए बाइक से गुजरा। वाराणसी में 16 जुलाई को हुई 27 किलो चांदी की लूट मामले में पुलिस ने तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रशांत जेवियर टिर्की कार ड्राइवर है और इसने ही अपनी कार से शब्बीर, मसल्लाह, हफीज और जुल्फेकार को प्रयागराज से बनारस और फिर बनारस से प्रयागराज छोड़ा था। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज, पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई वाराणसी में पुलिस ने 26 लाख रुपए की BMW सुपरबाइक सीज की है। बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी तेज आवाज निकल रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी युवक तेज आवाज निकालते हुए बाइक से गुजरा। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी में नाव संचालन बंद, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी सावन के महीने में वाराणसी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही शहर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पढ़ें पूरी खबर… 3. राम मंदिर में CEO नियुक्ति पर बोले मिथिलेशनंदिनी शरण अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना के बाद से लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसी कड़ी में व्यवस्था के संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति का भी फैसला लिया गया है। चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाकर पिछले दिनों आवेदन मांगे गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 4. ईरानी गैंग को प्रयागराज छोड़ने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार, 7 किलो चांदी बरामद वाराणसी में 16 जुलाई को हुई 27 किलो चांदी की लूट मामले में पुलिस ने तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रशांत जेवियर टिर्की कार ड्राइवर है और इसने ही अपनी कार से शब्बीर, मसल्लाह, हफीज और जुल्फेकार को प्रयागराज से बनारस और फिर बनारस से प्रयागराज छोड़ा था। पढ़ें पूरी खबर… 5. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में उमड़े भक्त, देखिए तस्वीरें, दूसरे सोमवार पर भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा सावन के दूसरे सोमवार पर वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के मंगला आरती के साथ ही बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक और दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। भोर से ही हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पढ़ें पूरी खबर… 6. रिजल्ट में धांधली से छात्र आक्रोशित, प्रशासनिक कार्यालय पर धरना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को एक एक बार रिजल्ट संबंधी विसंगतियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने प्रशासनिक भवन को बंद करते हुए सभी कक्षाएं भी बंद करवा दी और गेट पर बैठकर जमकर नारेबाजी किया। पढ़ें पूरी खबर… 7. ऐसी ही व्यवस्था रही तो अगली बार नहीं आएंगे-कांवड़िया, VIDEO में देखें अव्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश श्रावण के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। हालांकि, इस दौरान कई श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 8. प्रॉपर्टी डीलर से 16.62 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, गोवा की जमीन का किया था सौदा वाराणसी के प्रॉपर्टी डीलर और उनके पार्टनर से जमीन के नाम पर 16.62 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी डॉ अमित कुमार सिंह यादव देहरादून का रहने वाला है और कोलकाता में छुपा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… 9. पहली बार वाराणसी से चुनार की यात्रा कराएगा गंगोत्री क्रूज, 5 स्टार होटल जैसी मिलेगी सुविधा गंगा की लहरों पर काशी से चुनार तक का सफर अब क्रूज के जरिए करने का रोमांचक अवसर मिलने जा रहा है। पहली बार गंगोत्री क्रूज वाराणसी से चुनार के लिए तीन दिवसीय यात्रा कराएगा। 4 से 6 सितंबर तक प्रस्तावित इस यात्रा में 60 यात्री शामिल होंगे। क्रूज प्रबंधन ने इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।पढ़ें पूरी खबर… 10. काशी में हाईवे 60 घंटे रिजर्व रहेगा, दूसरे सोमवार को लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आएंगे सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    97-वर्षीय मां को पालकी में बैठाकर बेटे ने की कांवड़-यात्रा:हरिद्वार से 125 किमी चलकर खुंडेश्वर महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक किया
    Next Article
    कार की टक्कर से युवक 20 मीटर हवा में उछला:भदोही में दाहिना पैर कटकर अलग, बाल कटवाने जा रहा था; CCTV आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment