Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल की जांच वजीरगंज पुलिस करेगी:बदायूं मे 4 टीमें गिरफ्तारी में जुटीं, बड़े अफसर की भूमिका पर भी सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में 25 अगस्त को हुए बवाल की जांच पुलिस ने बदल दी है। इसकी जिम्मेदारी वजीरगंज इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार को सौंपी गई है। एसओजी समेत चार पुलिस टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस मामले में भीड़ भड़काने वालों को सुरक्षित निकालने में मदद करने वाले एक बड़े अफसर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। एडीजी रमित शर्मा ने जब मामले की प्रगति पूछी, तो अफसरों ने जांच ट्रांसफर करने की बात कही और अपनी सक्रियता बढ़ाई। टीमें नामजद आरोपियों के साथ उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही हैं, जिन्होंने बवाल के दौरान भीड़ को उकसाया था। पुलिस ऐसे आरोपियों पर नजर रख रही है, जो कार्रवाई से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। सीकरी बवाल मामले में अब तक चार महिलाओं समेत 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के सामने असली चुनौती उन लोगों तक पहुंचना है, जिन्होंने भीड़ को उकसाकर माहौल खराब किया। घटनास्थल के कई वीडियो और दूसरे सबूत होने के बावजूद अब तक उकसाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रमुख आरोपियों तक पहुंचने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। पहले फैजगंज क्षेत्र में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय संपर्कों और संभावित ठिकानों की जानकारी मिल सके। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, बवाल के दौरान एक बड़े पुलिस अफसर ने भीड़ भड़काने वाले गिरोह को सुरक्षित वहां से निकलवा दिया था। अब वही अफसर उन नए चेहरों की पहचान की जांच में अड़चन डाल रहा है, जिनकी भूमिका सामने आ रही है। ऐसे में विवेचक बदलने के बाद पुलिस के सामने निष्पक्ष जांच करने और मुख्य आरोपी व बवाल भड़काने वालों तक पहुंचने की बड़ी चुनौती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बारिश से मौसम बदला,धान की फसल को राहत:उमस भरी गर्मी से भी मिली निजात, राप्ती नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर
    Next Article
    गोंडा में कक्षा 1-8 तक के सभी स्कूल बंद:बारिश के कारण जिला प्रशासन का फैसला,अध्यापक और कर्मचारी स्कूल में रहेंगे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment