Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कक्षा 1-8 तक के सभी स्कूल बंद:बारिश के कारण जिला प्रशासन का फैसला,अध्यापक और कर्मचारी स्कूल में रहेंगे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आज कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आज बुधवार सुबह 8 बजे यह आदेश जारी किया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके तहत जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई बंद कर दी गई है। पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में पानी भर गया है। कई रास्तों पर पानी जमा होने और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे मौसम में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी और हादसे का खतरा हो सकता था। आदेश में साफ किया गया है कि यह छुट्टी सिर्फ कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए है। स्कूलों में काम करने वाले सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और गैर-शिक्षण कर्मचारी रोज की तरह स्कूल में समय पर मौजूद रहेंगे। उन्हें स्कूल से जुड़े जरूरी रजिस्टर का रखरखाव, अगली पढ़ाई की योजना बनाने और विभाग व सरकारी कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में इस आदेश का सख्ती से पालन कराएं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों को बेवजह बाहर न निकलने दें और सुरक्षित रहें। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण छुट्टी घोषित की गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश के पालन के लिए निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल की जांच वजीरगंज पुलिस करेगी:बदायूं मे 4 टीमें गिरफ्तारी में जुटीं, बड़े अफसर की भूमिका पर भी सवाल
    Next Article
    कौशाम्बी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी मायके गई थी, मां ने देखा तो चीख-पुकार मची; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment