Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग का गोला बनी कार, CA जिंदा जला, VIDEO:जालौन में देर रात घर से अकेले निकले थे; ट्रक में घुसी महिंद्रा XUV

    6 hours ago

    1

    0

    जालौन में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। शुक्रवार देर रात वह कार लेकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। शनिवार तड़के लौटते वक्त हाईवे पर किनारे खडे़ ट्रक में उनकी महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद निकली चिंगारी से कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। कार चला रहे सीए बाहर नहीं निकल पाए। वह अंदर ही फंसे रहे और तड़पते हुए चीखते-चिल्लाते रहे। हाईवे पर अचानक उठते धुएं का काला गुबार देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सीए की जलकर मौत हो चुकी थी। कार को कटर से काटकर उनके शरीर के अवशेष बाहर निकाले गए। घटना जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे-27 की है। सीए की पहचान उरई के रहने वाले राजेश कुशवाहा के रूप में हुई है। पहले देखें 3 तस्वीरें… आग इतनी भीषण कि पहचान मुश्किल उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अभी तक यही सामने आया है कि तेज रफ्तार में कार खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। सीए राजेश कुशवाहा, महिंद्रा XUV700 कार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद लगी आग की वजह से कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी ड्राइव कर रहे सीए भी बुरी तरह से जल गए। कार को कटर से काटकर उनके शरीर के अवशेष को बाहर निकाला गया। शव से व्यक्ति की पहचान भी मुश्किल है। जिला अस्पताल के पास था ऑफिस मृतक राजेश कुशवाहा के बड़े भाई संजय सिंह ने बताया- उनका ऑफिस जिला अस्पताल के सामने वाली गली में था। शुक्रवार को किसी काम से वह अकेले की कार लेकर घर से निकले थे। सुबह फोन आया तो हादसे की जानकारी मिली। सीए के घर में उनकी पत्नी स्वाती और दो बेटियां हैं। जानकारी होते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। पत्नी-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। -------------------- इसे भी पढ़िए… लखनऊ में 10 कुत्तों को बिरयानी में जहर दिया : लड़खड़ाते हुए गिरे, 4 की तड़प-तड़प कर मौत लखनऊ में 10 कुत्तों को चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर खिला दिया गया। इससे 4 कुत्ते तड़प-तड़पकर मर गए। बाकी के 6 कुत्तों का NGO के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। घटना राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास की है। सोमवार-मंगलवार की रात 2-3 बजे के बीच कुत्तों को बिरयानी खिलाई गई। इलाके के लोगों ने मंगलवार की सुबह कुछ कुत्तों को तड़पते देखा। फिर NGO और पुलिस को सूचना दी। NGO के डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। तालकटोरा पुलिस ने कुत्तों की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई । पुलिस को मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-IIT में जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर दी जान:वेलेंटाइन डे पर सुबह मंगेतर से झगड़ा हुआ, बोली- मैं मरने जा रही हूं
    Next Article
    डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या:मरने से पहले अपनी अंतड़ियां समेटी, बोला-जिंदा हूं भाई को आने दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment