Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में हत्या:मरने से पहले अपनी अंतड़ियां समेटी, बोला-जिंदा हूं भाई को आने दो

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा के डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) के भाई की हरदोई में हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह 5 बजे हमलावरों ने घर में घुसकर बांके से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने पर हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर मां और पड़ोसी आ गए। देखा तो वह पेट के बल जमीन पर तड़प रहा था और शरीर से खून बह रहा था। यह देखकर लोग घबरा गए। पड़ोसी जब अस्पताल ले जाने लगे तो उसने कहा- मैं अभी मरा नहीं हूं, जिंदा हूं। अभी कहीं मत लेकर जाओ, मेरे भाई को आने दो। मरने से पहले उसने गांव के ही हत्यारों के नाम बताए। कहा कि इंद्रपाल ने अपने दो साथियों के साथ पूरी साजिश के तहत उस पर हमला किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पड़ोसी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान डिप्टी कमिश्नर के भाई ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर के पिता की भी जून 2023 में हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर पांच दबंगों ने पहले उन्हें सरेआम बुरी तरह पीटा था और बाद में बांके से हमला किया था। मरने से पहले उन्होंने भी हत्यारों के नाम बताए थे। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… डिप्टी कमिश्नर रावेंद्र कुमार का गांव मुड़रामऊ जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर है। वह 6 सालों से मथुरा में तैनात हैं। गांव में उनकी मां गोमती (78) और छोटा भाई विजय प्रताप (35) रहते थे। 3 साल पहले पिता की हत्या हो गई थी। मां गोमती ने बताया, “सुबह 6:30 बजे शोर सुनकर उठी तो देखा आंगन में छोटा बेटा विजय लहूलुहान हालत में पड़ा था। वह गंभीर रूप से घायल था। इसी बीच गांव वाले आ गए। बेटे ने मुझे बताया कि गांव के ही रहने वाले इंद्रपाल ने दो लोगों के साथ उस पर हमला किया। पड़ोसी उसे अस्पताल ले जाने लगे तो वह इनकार कर रहा था। कहने लगा कि मेरे भाई को पहले आने दीजिए। लेकिन हम लोगों ने उसकी नहीं सुनी। उसे तत्काल पाली सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां करीब दो घंटे के इलाज के बाद विजय ने दम तोड़ दिया।” सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने गोमती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ASP मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया- विजय नामक युवक पर धारदार हथियार से हमले की सूचना मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मरने से पहले युवक ने हमलावरों का नाम बताए। एक नामजद आरोपी इंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार होंगे। 3 पहले गैस एजेंसी विवाद को लेकर पिता की हुई थी हत्या… जून 2023 में डिप्टी कमिश्नर रावेंद्र कुमार के पिता दयाराम (75) की भी हत्या कर दी गई थी। वे चारा काटने खेत की ओर जा रहे थे। गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। दयाराम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था। मरने से पहले उन्होंने बताया था-मैं चारा काटने जा रहा था, तभी महावीर, रघुवीर, परीक्षित उर्फ संदीप, मनोज और रजनीश ने मुझ पर हमला कर दिया। उस वक्त यह भी सामने आया था कि दयाराम के छोटे बेटे विजय प्रताप के नाम दिसंबर 2013 में भारत गैस एजेंसी मंजूर हुई थी, जिसे गांव के ही महावीर ने निरस्त करवा दिया था। इसके बाद महावीर ने फर्जी तरीके से अपना नाम बदलकर हंसराज बताकर गैस एजेंसी अपने नाम करवा ली थी। दयाराम ने 2021 में कोर्ट के आदेश पर महावीर के खिलाफ पाली थाना में फ्रॉड सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महावीर को जेल भी हुई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर महावीर की गैस एजेंसी को भी निरस्त कर दिया गया था। तभी से महावीर और दयाराम के बीच दुश्मनी चल रही थी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर पति का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आग का गोला बनी कार, CA जिंदा जला, VIDEO:जालौन में देर रात घर से अकेले निकले थे; ट्रक में घुसी महिंद्रा XUV
    Next Article
    आगरा में नो-एंट्री में ट्रैफिक पुलिस की वसूली:वायरल वीडियो आने के बाद तीन यातायात पुलिसकर्मी निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment