Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप:क्रांतिकारी दल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का घेराव किया

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में क्रांतिकारी दल के सदस्यों ने विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। क्रांतिकारी दल के राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति के नाम पर 50,000 से 60,000 रुपए लिए जा रहे हैं। सिंह ने चेतावनी दी कि यदि इसे नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर हो रही है। ऑनलाइन फॉर्म भरे गए हैं और इंटर, बीए तथा एमए के अंकों को जोड़कर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। डीपीओ ने बताया कि चयन प्रक्रिया में बीपीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसमें सबसे पहले विधवाओं को प्राथमिकता मिलेगी, उसके बाद तलाकशुदा महिलाओं को। यदि ये श्रेणियां उपलब्ध नहीं होती हैं, तो बीपीएल श्रेणी में सर्वाधिक मेरिट वाले उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। इस घेराव प्रदर्शन के दौरान राकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्रा राजभर, नीरज कुमार सिंह, नवनीत बहादुर सिंह, राम अवतार और डॉ. सत्य प्रकाश सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलशक्ति मंत्री ने 6.78 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन किया:जालौन में बेतवा नहर प्रखंड के निर्माण कार्यों को मिली गति
    Next Article
    अमेठी में 5.60 करोड़ की सड़क का नवीनीकरण रुका:कमीशनखोरी का आरोप, टेंडर प्रक्रिया पर सवाल, मुख्यमंत्री से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment