Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिश्तेदार ने उधार लेकर 5.50 लाख रुपये हड़पे:कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, कार खरीदने के लिए दिए थे पैसे

    1 hour ago

    1

    0

    सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ उसके ही रिश्तेदार ने करीब 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव निवासी आकाश शर्मा ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गाजियाबाद के राजपुर शरीफाबाद निवासी राहुल शर्मा उनका रिश्तेदार है। दोनों बाइक बेचने वाली एक कंपनी में काम करते थे। एक जनवरी 2023 को राहुल शर्मा शिकायतकर्ता के जन्मदिन के मौके पर घर आया। जहां राहुल ने कहा कि उसे कार लेनी है। इसके लिए आरोपी ने आकाश शर्मा से रुपये उधार लेने का प्रस्ताव रखा। बिना ब्याज दिए पैसे उसने कहा कि उसे कार लेनी है। इसलिए उसे ढाई लाख रुपये की आवश्यकता है। कुछ समय बाद उधार लिए रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। 10 जनवरी को आकाश शर्मा ने राहुल शर्मा को ढाई लाख रुपये बिना ब्याज के नगद दे दिए। रुपये लेते समय आरोपी ने समय पर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने कहा कि उसके पास एक भूखंड है, वह उसे बेच देगा। भूखंड बेचकर देने का किया वादा इस पर आरोपी ने शिकायतकर्ता को भूखंड बेचने के बारे में जानकारी दी। उसने कहा कि भूखंड की कीमत 10 लाख रुपये है। इसके बावजूद शिकायकतकर्ता ने आरोपी को 3,39,640 रुपये और दे दिए। शिकायतकर्ता ने जब भूखंड उनके नाम करने के लिए कहा तो आरोपी ने झूठ बोलने लगा। उसने भूखंड को पिता का बताया। कुछ समय बाद आरोपी ने एक लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन इसके बाद आरोपी ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिलाओं को दी गई आर्थिक जानकारी:महिला दिवस पर ‘स्वयं’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, छात्राओं को मिली स्कालरशिप
    Next Article
    मेरठ में 1 करोड़ की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार:1000 CCTV खंगालकर पकड़े गए, मास्टरमाइंड सहित 3 फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment