Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिलाओं को दी गई आर्थिक जानकारी:महिला दिवस पर ‘स्वयं’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, छात्राओं को मिली स्कालरशिप

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की आर्थिक साक्षरता, शिक्षा और युवाओं के विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रोवर रेंजर्स हाल में शनिवार को आयोजित किया गया। यह आयोजन फ्लाईअप फाउंडेशन और पूर्वांचल यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में फ्लाईअप फाउंडेशन की पहल “पैसे की पाठशाला” के तहत महिलाओं में आर्थिक जानकारी की जरूरत विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि पिछले करीब छह महीने से इस कोर्स के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को बचत, निवेश, बैंकिंग और पैसे के सही प्रबंधन की जानकारी निःशुल्क दी जा रही है। 200 प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाणपत्र कार्यक्रम के दौरान कोर्स पूरा करने वाले और विभिन्न सत्रों में भाग लेने वाले करीब 200 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कोर्स में शिखा पाठक, अपराजिता सिंह और मानसी ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता और काव्य पाठ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को सराहा गया। मेधावी छात्राओं को मिली स्कालरशिप युवा सशक्तिकरण स्कालरशिप परीक्षा के आधार पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को करीब 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि कुल मिलाकर लगभग 50 हजार रुपए तक की छात्रवृत्तियां वितरित की गईं। मुख्य अतिथि DDU विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू अनुभूति दुबे ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक जागरूकता समाज के विकास के लिए जरूरी है। शरद मिश्रा ने युवाओं को समाज सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ आर्थिक समझ भी जरूरी है। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रो. स्वर्णिमा सिंह, प्रो. अपरा मणि त्रिपाठी, मनीष पांडेय, सिल्की अग्रवाल, भारती और रंग बिहारी पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का राय, शिखा पाठक, वरुण पांडेय, कनक, तनिष्का और अर्शिता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकीलों ने कोर्ट बंद कर हाईकोर्ट बेंच की मांग की:पश्चिमी यूपी में 50 साल पुरानी मांग पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान
    Next Article
    रिश्तेदार ने उधार लेकर 5.50 लाख रुपये हड़पे:कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, कार खरीदने के लिए दिए थे पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment