Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिला संदिग्ध गुब्बारा:हरे-सफेद रंग का है, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा है, सुरक्षा एजेंसी सतर्क

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में एयरफोर्स स्टेशन परिसर के तकनीकी क्षेत्र में संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इसका रंग हरा और सफेद है। इस पर “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ था। एयरफोर्स की ओर से शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी भी सतर्क हो गई हैं। थाना शाहगंज में दर्ज एफआईआर के अनुसार 12 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में एक गुब्बारा पड़ा मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिखा था। इसके अलावा उर्दू में भी कुछ लिखा था। प्राथमिक जांच के बाद गुब्बारे को कब्जे में लेकर थाना शाहगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया। गुब्बारे का आकार लगभग 6034 सेंटीमीटर बताया गया है। इसमें करीब 10 मीटर का एक धागा भी बंधा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गुब्बारे की बनावट, सामग्री और उस पर लिखे संदेश की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गुब्बारा परिसर में कैसे पहुंचा। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीकानेर में भी मिला संदिग्ध गुब्बारा पााकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र बीकानेर के छतरगढ़ में भी पाकिस्तानी गुब्बारा दिखाई दिया है। पहले भी कई बार ऐसे ही गुब्बारे सीमावर्ती क्षेत्र में मिले हैं, जिन पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स लिखा हुआ है। गुब्बारा मिलने की सूचना मिलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना कर दी। छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुब्बारे की स्थिति, उस पर लिखे शब्दों और उसके आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब छतरगढ़ या बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के गुब्बारे मिले हों। इससे पहले भी कई बार बॉर्डर इलाके में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए गुब्बारे बरामद हो चुके हैं। कई बार इन गुब्बारों पर अलग-अलग कंपनियों, संस्थानों या पाकिस्तान से जुड़े नाम भी लिखे मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल-देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, कर्नाटक 90 ओवर में 355/2
    Next Article
    रुद्राभिषेक-जलाभिषेक कर सीएम ने की लोकमंगल की कामना:महाशिवरात्रि पर गोरखपुर के शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment