Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल-देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, कर्नाटक 90 ओवर में 355/2

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइल खेला जा रहा है। पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक टीम ने मजबूत बढ़त बना ली। टीम के कप्तान देव दत्त पड्डीकल और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी जड़ी। इससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पहले दिन उत्तराखंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 18 रन के स्कोर पर कर्नाटक का पहला विकेट गिर गया। मयंक अग्रवाल 32 बाल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और देव दत्त पड्डीकल के बीच में बड़ी साझेदारी हुई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक की टीम ने 90 ओवर में 355 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए हैं। 2 तस्वीरें देखिए… 11 चौके और 5 छक्के लगाए पहले दिन उत्तराखंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 18 रन के स्कोर पर कर्नाटक का पहला विकेट गिर गया। मयंक अग्रवाल 32 बाल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और देव दत्त पड्डीकल के बीच में बड़ी साझेदारी हुई। पहले दिन के आखरी सत्र में 74.1 ओवर में 296 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरा। आदित्य रावत की गेंद पर 211 गेंद पर 141 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। कप्तान रहे नाबाद टीम का स्कोर 355 कप्तान देवदत्त पड्डिकल पहले दिन का मैच खत्म होने तक 148 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 236 गेंद खेलते हुए 16 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे करुण नायर ने सधी शुरुआत दी। उन्होंने 65 गेंद पर 37 रन बनाए। पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उत्तराखंड के 6 गेंदबाजों ने आजमाए हाथ, आदित्य रहे सफल पहले दिन के मैच में उत्तराखंड के कुल 6 गेंदबाजों ने बॉलिंग की। इसमें आदित्य रावत ने 14 ओवर में 73 रन देकर 2 मेडन ओवर फेंके। अभय नेगी, मुहम्मद अरफ़ान, मयंक मिश्र, जगदीश सुचित और अवनीश सुधा को कोई कामयाबी नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल को 40 बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा:शाहजहांपुर में बोले-आपको जेल में नहीं देख सकते; पत्नी ने रिहाई की खबर को गलत बताया
    Next Article
    आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिला संदिग्ध गुब्बारा:हरे-सफेद रंग का है, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा है, सुरक्षा एजेंसी सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment