Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मार्केट में भीषण आग, सिलेंडरों में विस्फोट:लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे 120 बच्चे, हाईवे पर ट्रैफिक रोका; धुएं का उठा गुबार

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा-ग्वालियर हाईवे पर एक मार्केट में शनिवार को भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में रखे छोटे-छोटे एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग तेजी से फैल गई। कई सिलेंडर एक साथ फटने के कारण आग ने बिल्डिंग के सामने वाले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की दुकानों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। मार्केट तीन मंजिला है। मार्केट में एक लाइब्रेरी भी है। जिसमें बच्चे पढ़ रहे थे। वहीं सबसे ऊपरी की मंजिल पर दो परिवार भी रहते हैं। फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया लिया है। घटना थाना मलपुरा क्षेत्र की ककुआ चौकी के पास की है। 3 तस्वीरें देखिए… आग लगने के समये लाइब्रेरी में 70 स 80 बच्चे पढ़ रहे थे आगरा-ग्वालियर हाईवे पर स्थित मार्केट में 6 बजे आग लग गई। मार्केट में बेसमेंट है। फर्स्ट फ्लोर पर लाइब्रेरी चलती है। दूसरे फ्लोर पर फ्लैट बने हैं, जिसमें परिवार रहते हैं। तीसरे फ्लोर पर प्लास्टिक का दाने का भी काम होता है। सबसे ऊपरी की मंजिल पर दो परिवार भी रहते हैं। जिस समय आग लगी उस समय लाइब्रेरी में 120 बच्चे पढ़ रहे थे। आग लगने पर अफरा तफरी मच गई। बच्चे जान बचाने को बाहर की तरफ भागे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं परिवार को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई जनहाानि नहीं हुई है। बताया गया है कि बिल्डिंग हरी सिंह पहलवान की है। आग लगने के कारणों का नहीं चला पता घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई फायर टेंडरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया लिया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मार्केट में मौजूद दुकानदारों ने समय रहते अपनी दुकानों से सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी और भीड़ को मौके से दूर रखा। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। चार बच्चे फंसे थे, उनको निकाल लिया गया लाइब्रेरी मे पढ़ रहे छात्र आकाश ने बताया- शार्ट सर्किट से पालीथिन में आग लगी। अचानक धुआं भर गया। जिस समय आग लगी, उस समय करीब 120 बच्चे पढ़ रहे थे। धुएं के चलते भगदड़ जैसे हालात बन गए। चार बच्चे फंस गए थे। उन्हें पीछे से रस्सा डालकर निकाला। एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने से तेजी से फैली आग सीएफओ ने बताया- जानकारी मिली थी कि बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही है। इसे देखते हुए ईदगाह, सासनी गेट और संजय प्लेस फायर स्टेशन से कुल पांच गाड़ियां रवाना की गईं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी थी। नीचे लाइब्रेरी और ऊपर कोचिंग सेंटर चल रहा था। वहीं, सबसे ऊपरी मंजिल पर दो परिवार भी रहते थे। बिल्डिंग में रखे छोटे-छोटे एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग तेजी से फैल गई। कई सिलेंडर एक साथ फटने के कारण आग ने बिल्डिंग के सामने वाले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने तुरंत कई दिशाओं से पानी की बौछार शुरू की और अलग-अलग मंजिलों पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फायर विभाग की टीम बिल्डिंग का निरीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें योगी, रक्षामंत्री के साथ युद्धपोत के अंदर गए, लखनऊ में राजनाथ सिंह ने CM की तारीफ की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा- यूपी कभी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। इन्वेस्टर्स यहां आने से डरते थे। लेकिन अब यूपी बदल चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज और कल 19 ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी:स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते 74 गाड़ियां प्रभावित; 55 के प्लेटफॉर्म बदले
    Next Article
    मथुरा में महिला पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी:भीड़ में ड्यूटी कर रही थी, सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment