Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज और कल 19 ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी:स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते 74 गाड़ियां प्रभावित; 55 के प्लेटफॉर्म बदले

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते आज और 1 जून को 6-6 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कुल 74 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 19 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जो अब चारबाग रेलवे जंक्शन नहीं आएंगी, जबकि 55 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। बता दें कि 29 मई को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर टिन शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे ने एहतियातन यह कदम उठाया है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक नहीं आ सकेगी कोई ट्रेन 31 मई और 1 जून को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 5 पर सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोई ट्रेन नहीं आ सकेगी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर 23 जून तक पूरी तरह ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रतिदिन 6 घंटे का आंशिक ब्लॉक रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की लाइव स्थिति और सही प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांच लें। यह जानकारी रेलवे की वेबसाइट, NTES ऐप और हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ली की जा सकती है। ये ट्रेनें 31 को चारबाग नहीं आएंगी वैकल्पिक स्टेशनों पर ट्रेनें 5 से 10 मिनट रुकेंगी प्लेटफॉर्म-4 से शिफ्ट ट्रेनें आज यहां आएंगी प्लेटफॉर्म-5 से शिफ्ट की गई ट्रेनें कल बदले प्लेटफॉर्म पर 32 ट्रेनें आएंगी प्लेटफॉर्म-4 से शिफ्ट की गई ट्रेनें प्लेटफॉर्म-5 से शिफ्ट की गई ट्रेनें प्लेटफॉर्म-2 और 3 से दोपहर (11:00 से 17:00 बजे) शिफ्ट की गई ट्रेनें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में बढ़ते अपराध से सीएम योगी खफा:डीएम-एसपी के साथ की बैठक; जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मार्केट में भीषण आग, सिलेंडरों में विस्फोट:लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे 120 बच्चे, हाईवे पर ट्रैफिक रोका; धुएं का उठा गुबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment