Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा झूला हादसा- लापरवाही से हुई बच्चे की मौत:सेफ्टी हुक ठीक से नहीं लगा था; ADA ने कंपनी कर्मचारी को बताया जिम्मेदार

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में जिप लाइन झूले से गिरकर हुई बच्चे की मौत लापरवाही का नतीजा थी। यह बात आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट मे कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के कर्मचारी ने सेफ्टी किट का हुक सही तरीके से नहीं लगाया था। इससे लड़का जिप लाइन से नीचे गिर गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हादसे के बाद प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी की गई। ADA ने साफ किया है कि भविष्य में आगरा चौपाटी के संचालन की इजात तभी दी जाएगी, जब ठेकेदार सभी जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करेगा। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) की शर्तों का पूरी तरह पालन करेगा। पहले जानिए पूरा मामला 24 मई को फेज-टू स्थित चौपाटी में लगी जिप लाइन से गिरकर फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल के बेटे कुनाल अग्रवाल (16) की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले अपूर्व बब्बर और गीतिका बब्बर की कंपनी ईओडी एडवेंचर पार्क में काम करने वाले दो कर्मचारियों अभिषेक और संतोष कुमार दुबे को गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। साथ ही ADA भी इस मामले की जांच कर रहा था। जांच समिति ने यह रिपोर्ट दी ADA उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने जांच के लिए सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति ने शनिवार को अपनी जांच रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंप दी। इसके अनुसार, 24 मई को हादसे से पहले 92 लोग जिप लाइन की राइड कर चुके थे। चौपाटी परिसर में कंपनी के 8 सुरक्षाकर्मी और 62 कर्मचारी मौजूद थे। जांच में यह भी सामने आया कि हादसे के बाद जिप लाइन को तत्काल बंद नहीं किया गया। कई लोगों को राइड कराई जाती रही। समिति ने माना है कि घायल कुनाल को मौके पर प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। क्योंकि, चौपाटी में फर्स्ट एड की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों ने कुनाल को राइड से पहले सेफ्टी किट तो पहनाई थी। लेकिन बड़े टॉवर से मुख्य द्वार के पास स्थित दूसरे टॉवर तक जाने वाली रस्सी से जोड़ते समय सेफ्टी किट का हुक सही तरीके से नहीं लगाया गया। इसी लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना गया है। राइड के दौरान ये लापरवाही हुई जांच के अन्य अहम बिंदु जांच समिति ने दिए अहम सुझाव ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- आगरा में झूले से गिरकर बच्चे की मौत, 5 जिम्मेदार, सालाना 1.8 करोड़ रुपए की कमाई, फिर भी अफसर बेपरवाह...सेफ्टी जीरो आगरा के चौपाटी में जिप लाइन से गिरकर फिरोजाबाद के 16 साल के लड़के की मौत हो गई। बेटे की लाश को गोद में रखकर माता-पिता रोते-बिलखते रहे। मौके पर न फर्स्ट एड मिला, न ही एडवेंचर एक्टिविटी का संचालन संभाल रही ईओडी कंपनी का कोई कर्मचारी मदद को आगे आया। असहाय माता-पिता बेटे की जिंदगी बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। आखिर में बेटे ने उनकी गोद में ही दम तोड़ दिया। पढ़े पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में महंगी हुई बिजली, 10% फ्यूल सरचार्ज बढ़ा:जून से 100 रुपए का बिल अब 110 आएगा; लोग बोले- यह खुली लूट
    Next Article
    यूपी में डॉक्टर-नर्स 5 लाख में बेचते थे बच्चा:SRMS मेडिकल कॉलेज की नर्स किंगपिन, बरेली में बच्चा चोरी गैंग के नेटवर्क का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment