Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में डॉक्टर-नर्स 5 लाख में बेचते थे बच्चा:SRMS मेडिकल कॉलेज की नर्स किंगपिन, बरेली में बच्चा चोरी गैंग के नेटवर्क का खुलासा

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के अलग-अलग जिलों के डॉक्टर और नर्स बच्चा चोरी गैंग चला रहे थे। ये लोग 5-5 लाख रुपए में मासूम बच्चों का सौदा करते थे। पुलिस ने शनिवार को सीतापुर-लखीमपुर के 2 डॉक्टरों के साथ बरेली के एक मेडिकल कॉलेज की नर्स को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस अब रैकेट से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बरेली पुलिस ने डॉ. संजय कुमार विश्वास (60), केशवराम उर्फ मंजेश और नर्स सीता को पकड़ा है। डॉ. संजय सीतापुर में हॉस्पिटल चला रहा था और मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। केशव राम उर्फ मंजेश (31) ने इंटरमीडियट तक पढ़ाई की है। करीब 10 साल से लखीमपुर में अपना क्लिनिक चला रहा है। इसी तरह सीता (38) बरेली के भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में नर्स है। अब पढ़िए कैसे हुआ गैंग का खुलासा… एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया- 24 मई 2026 को थाना आंवला के ग्राम मनौना से डेढ़ साल के एक बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों योगेश और पवन को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान उत्तम बाजपेयी नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उत्तम बाजपेयी दलाल के रूप में कार्य करता था और बच्चों की सप्लाई को सुनिश्चित और फैसिलिटेट करने का काम करता था। डॉक्टर और नर्स भी बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल आज 30 मई को तीन अन्य आरोपियों संजय, मंजेश और सीता को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों आरोपी मेडिकल फील्ड से संबंधित हैं। इनमें से संजय सीतापुर में एक अस्पताल का संचालन करता है, मंजेश एक फर्जी क्लीनिक चलाता है और सीता एक नर्स के तौर पर कार्य करती है। पूछताछ में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी बच्चों की सप्लाई में शामिल थे। अभी तक की जानकारी के अनुसार बच्चों को करीब 5 लाख रुपए में बेचा जाता था। इस गिरोह से संबंधित अन्य आरोपियों तक पहुंचने का भी प्रयास किया जा रहा है। जांच में अवैध गर्भपात का रैकेट चलने की आशंका जताई जा रही है। जो महिलाएं बच्चा गिराना चाहती थीं, उन्हें कुछ पैसे दिए जाते थे और जब वे प्रेग्नेंसी की स्टेज पर पहुंचती थीं, तो ऑपरेशन कर बच्चे को प्राप्त कर आगे बेच दिया जाता था। इस मामले में न्यूबॉर्न बेबी भी शामिल हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह सदस्यों के अलग-अलग काम नर्स सीता करती थी डील सीता अब तक इन लोगों से लिए गए बच्चों को 5-5 लाख रुपए में बेच चुकी है। तीसरा बच्चा मनौना धाम से अगवा किया गया था। इसे भी बेचने वाले थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते इस गैंग का भंडाफोड़ हो गया। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसमें अभी कुछ और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है। ……………………………………….. संबंधित खबर पढ़िए बरेली में बच्चे को बेचने जा रहे किडनैपर्स का एनकाउंटर:फायरिंग के बीच बच्चा सड़क पर रोता रहा, दरोगा ने दौड़कर गोद में उठाया बरेली में डेढ़ साल के बच्चे को बेचने जा रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को सही सलामत उनके चंगुल से छुड़ा लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा झूला हादसा- लापरवाही से हुई बच्चे की मौत:सेफ्टी हुक ठीक से नहीं लगा था; ADA ने कंपनी कर्मचारी को बताया जिम्मेदार
    Next Article
    8 साल के बच्चे पर 4 क्विंटल का गेट गिरा...मौत:लखनऊ के डे केयर में खेलते समय हादसा, मां बोली- मेरा लाल कभी नहीं लौटेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment