Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज में नकल:कंट्रोल रूम से पकड़ी, FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज, मियांपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल पकड़ी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि कंट्रोल रूम में संदिग्ध परिस्थिति की सूचना मिलने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। कक्ष संख्या 03 में बातचीत व नकल कराई जाने की संदिग्ध परिस्थिति पर तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया. स्टेटिक मजिस्ट्रेट के यहां पहुंचने पर बातचीत व नकल की पुष्टि पाई गई। नकल की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आगरा के 154 केंद्रों पर इस समय यूपी बोर्ड परीक्षाएं संचालित हैं। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के एग्जाम में कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। नकल न होने के सख्त आदेश भी दिए गए हैं। परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। लेकिन इसके बावजूद आगरा के एक केंद्र पर बोर्ड परीक्षा में नकल पकड़ी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की:लोको पायलट ने दी सूचना, कानपुर देहात का रहने वाला था
    Next Article
    चाइनीज लहसुन बिक्री पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब:पूर्व आदेश के अनुपालन में निर्देश प्राप्त कर पेश करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment