Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की:लोको पायलट ने दी सूचना, कानपुर देहात का रहने वाला था

    1 hour ago

    1

    0

    कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर सोमवार शाम एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रेलवे क्रासिंग के पूर्व दिशा में हुई। ट्रेन के लोको पायलट ने मेमो के माध्यम से न्यू कंचौसी स्टेशन को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की। सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र राजपूत पुत्र तेज राम के रूप में की। चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिसोदिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के किदवई नगर में लगी आग, 4 झुलसे:पति नमाज पढ़ने गए थे, घर में बच्चों संग थी महिलाएं; अचानक लगी आग
    Next Article
    आगरा के आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज में नकल:कंट्रोल रूम से पकड़ी, FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment