Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के अस्पताल में मरीज के तीमारदार की पिटाई:जांच के बाद हॉस्पीटल सील, दो अरेस्ट; घटना का CCTV सामने आया

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित शीला देवी अस्पताल में मरीज के तीमारदारों के साथ मारपीट हुई। देर रात हुई इस घटना का मामला तूल पकड़ गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शीला देवी अस्पताल कई मानकों के विपरीत संचालित मिलता पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन से 10 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार घटना थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की है और मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग अब क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों की भी जांच की तैयारी कर रहा है, जिससे मानकों के उल्लंघन पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रम विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार में 11 पर FIR:मिर्जापुर में दर्ज हुआ मुकदमा, कूटरचित दस्तावेजों से हुआ खुलासा
    Next Article
    संतकबीरनगर में सड़क पर नाली निर्माण के लिए खोदा गड्ढा:होली से पहले आवागमन बाधित, लोगों ने की समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment