Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो कारों की टक्कर में एक की मौत; नौ घायल:देवरिया में डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में पहुंची थी, हादसे के दौरान एक वाहन में लगी आग

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर डिपो के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के सामने देर रात करीब एक बजे दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद एक कार में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही आई-20 कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा वाली लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही किया कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आई-20 कार में टक्कर के बाद आग लग गई। वाहन में सवार लोगों के फंस जाने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इलाज के दौरान चालक की मौत हादसे में किया कार के चालक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुलिस की ओर से अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों वाहनों में कुल नौ लोग सवार थे। आई-20 कार में बलिया के दो लोग बताए गए हैं, जबकि किया कार में देवरिया के सात लोग यात्रा कर रहे थे। हादसे में घायल अन्य लोगों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आग बुझाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल दुर्घटना की सूचना मिलते ही बैतालपुर चौकी इंचार्ज आशीष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। हादसे के कारण मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आज अग्निवीर भर्ती रैली:13 जिलों के 25,920 अभ्यर्थी आएंगे, पहले दिन हापुड़ के युवा दौड़ में शामिल
    Next Article
    आगरा के एंथेला सोसाइटी में हरियाली तीज 2.0 मनाई गई:महिलाओं ने झूले का उठाया आनंद, लोकगीतों पर झूमीं; केंद्रीय मंत्री पत्नी संग पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment